Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव में ट्विस्ट: पहली वरीयता में RJD आगे; बागी प्रत्याशी ने बिगाड़ा JDU का खेल

    Updated: Thu, 14 May 2026 04:11 PM (IST)

    Bihar MLC By Election Result: भोजपुर-बक्सर विधान परिषद उपचुनाव के लिए मतगणना राजकीय कन्या प्लस टू विद्यालय में जारी है। राजद प्रत्याशी सोनू राय इस समय ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    राजद के सोनू राय और जेडीयू के कन्हैया प्रसाद। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू।

    2. कन्हैया प्रसाद और राजद के सोनू राय में कड़ा मुकाबला।

    3. कड़ी सुरक्षा के बीच दोपहर तक परिणाम आने की उम्मीद।

    डिजिटल डेस्क, आरा। भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद उपचुनाव के नतीजों को लेकर बना सस्पेंस आज खत्म होने वाला है।

    राजकीय कन्या प्लस टू विद्यालय में गुरुवार सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दोपहर तक यह साफ हो जाएगा कि क्षेत्र के मतदाता कन्हैया प्रसाद पर भरोसा जताते हैं या राजद के सोनू राय के सिर जीत का ताज सजता है।

    आरा-बक्सर एमएलसी चुनाव में प्रथम वरीयता के मतों में महागठबंधन से राजद के प्रत्याशी सोनू राय 340 मतों से आगे हैं। हालांकि, प्रथम वरीयता में 50% प्लस 1 वोट नहीं आने के कारण दूसरे वरीयता के मतों की गिनती शुरू हो गई है।

    अब तक का मतों का आंकड़ा इस प्रकार है-

    कल 5956 वोट पड़े जिनमें 621 मत अवैध पाए गए। 5335 वैलिड मतों में से सोनू राय को 2486 और एनडीए से जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को 2146 मत प्राप्त हुए। जदयू के बागी प्रत्याशी मनोज उपाध्याय को 626 वोट पड़े हैं।

    प्रथम वरीयता के मतों से विजेता घोषित होने के लिए कम से कम 2668 वोट मिलने चाहिए थे जो कम पड़े हैं इसीलिए दूसरे वरीयता के मतों की गिनती कराई जा रही है। अभी कहानी में ट्विस्ट भी हो सकता है।

    खबरें और भी

    दांव पर जदयू की प्रतिष्ठा

    इस चुनाव का बड़ा संदेश भी जाएगा, नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद यह पहला चुनाव था जिसने जदयू की प्रतिष्ठा दांव पर थी।

    इस्तीफा देने से एक दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने हाथों से कन्हैया प्रसाद को उम्मीदवार का पत्र सौंपा था।

    कन्हैया प्रसाद संदेश से विधायक राधा चरण शाह के पुत्र हैं। इस सीट से पहले राधाचरण शाह ही एमएलसी थे, उनके विधायक बनने के बाद रिक्त सीट पर यह उप चुनाव कराया जा रहा है।

    सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम

    मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। शांतिपूर्ण ढंग से प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए 33 दंडाधिकारियों के साथ भारी संख्या में सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है। पूरी व्यवस्था की मॉनिटरिंग डीडीसी गुंजन सिंह कर रही हैं।

    एडीएम डॉ. शशि शेखर को विधि-व्यवस्था का वरीय प्रभार सौंपा गया है, जो पल-पल की रिपोर्ट जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम को दे रहे हैं। मतगणना केंद्र के बाहर दोनों ही खेमों के समर्थकों की भारी भीड़ जुटी हुई है। 

    यह भी पढ़ें- 1 लाख की सब्सिडी और 50% रोड टैक्स माफी, क्या है बिहार इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2026?