Bhojpur Election Result 2025: भोजपुर जिले की 7 सीटों पर टाइट फाइट, 2 MLC और 4 MLA की बढ़ी धड़कनें
भोजपुर जिले में शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी, जिसमें 82 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और 150 से अधिक मजिस्ट्रेट तैनात हैं। दो एमएलसी और चार एमएलए समेत कई प्रमुख उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर है। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच परिणाम आने की संभावना है।

जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र की मतगणना शुक्रवार की सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी। जिले में दो एमएलसी व चार एमएलए समेत 82 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। जिला मुख्यालय स्थित बाजार समिति स्ट्रॉन्ग रूम के सात भवन में सभी विधानसभा के मतों की गिनती करने के लिए विशेष बंदोबस्त किए गए हैं।
एक तरफ जहां 150 से ज्यादा मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, वही 550 से ज्यादा कर्मियों और पदाधिकारी को लगाया गया है। सातों विधानसभा की मतगणना एक साथ शुरू करने के लिए एक तरफ जहां सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं।
वहीं, सभी तैयारियां को गुरुवार की देर रात तक पूरा कर लिया गया है। चारों तरफ जहां सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के साथ सीसीटीवी कैमरे से निगरानी हो रही है, वही लगातार डीएम और एसपी समेत प्रेक्षक इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं।
शुक्रवार की सुबह जिन 82 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा, उनमें प्रमुख चेहरों में दो एमएलसी- संदेश विधानसभा से राधाचरण साह और जगदीशपुर विधानसभा से भगवान सिंह कुशवाहा भाग्य आजमा रहे हैं। इनके साथ बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, अगिआंव विधायक शिव प्रकाश रंजन, तरारी विधायक विशाल प्रशांत और शाहपुर विधायक राहुल तिवारी समेत कई पूर्व विधायक और विधायक के पुत्रों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।
इन सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शुक्रवार सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर दो बजे के बीच हो जाएगा। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होने के बाद नौ बजे से के बाद रुझान मिलने लगेगा तथा 11 बजे के बाद से परिणाम आने की संभावनाएं व्यक्त की गई है।
सुबह पांच बजे चुनाव कर्मियों को दी जाएगी तीसरी ट्रेनिंग
मतगणना कार्य सुचारू रूप से और शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए लगभग 650 पदाधिकारी और मतगणना कर्मियों को तीसरा प्रशिक्षण शुक्रवार की सुबह पांच बजे दिया जाएगा। इसके लिए कार्मिक कोषांग के द्वारा सभी प्रकार की तैयारी को पूरा कर ली गई है। दूसरी तरफ प्रत्याशियों, कर्मचारी, पदाधिकारी, अभिकर्ता और पत्रकारों को भी पर्याप्त संख्या में पास निर्गत किया गया है।
सातों विधानसभा के लिए बना जिला और आरओ नियन्त्रण कक्ष
| विधानसभा नाम | जिला नियन्त्रण | आरओ नियन्त्रण कक्ष |
|---|---|---|
| संदेश | 06182-222136 | 06182-299972 |
| बड़हरा | 06182-222145 | 06182-221301 |
| आरा | 06182-222152 | 06182-239766 |
| अगिआंव | 06182-222163 | 06181-223301 |
| तरारी | 06182-222170 | 06181-223301 |
| जगदीशपुर | 06182-222176 | 06181-280416 |
| शाहपुर | 06182-222183 | 9031071426 |
सातों विधानसभा में मतदान केंद्रों और प्रत्याशियों की संख्या
| विस नाम | मतदान केंद्र | प्रत्याशियों की संख्या |
|---|---|---|
| संदेश | 367 | 11 |
| बड़हरा | 362 | 13 |
| आरा | 371 | 13 |
| अगिआंव | 326 | 09 |
| तरारी | 376 | 15 |
| जगदीशपुर | 373 | 10 |
| शाहपुर | 376 | 11 |
| योग | 2551 | 82 |
सातों विधानसभा में हुए मतदान का प्रतिशत
| विस नाम | पुरुष | महिला | कुल |
|---|---|---|---|
| संदेश | 62.39 | 63.45 | 62.89 |
| बड़हरा | 57.47 | 59.74 | 58.54 |
| आरा | 57.01 | 55.67 | 56.38 |
| अगिआंव | 56.13 | 60.49 | 58.17 |
| तरारी | 62.85 | 65.90 | 64.27 |
| जगदीशपुर | 58.96 | 63.62 | 61.15 |
| शाहपुर | 56.07 | 60.46 | 58.11 |
| योग | 58.69 | 61.28 | 59.90 |

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।