Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भोजपुर में अनियंत्रित वाहन ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

    By DEEPAK KUMAR SINGHEdited By: Radha Krishna
    Updated: Sat, 08 Nov 2025 10:36 AM (IST)

    भोजपुर जिले के धोबहा थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय यादव के रूप म ...और पढ़ें

    Hero Image

    मौके पर मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया

    जागरण संवाददाता,आरा(भोजपुर)। भोजपुर जिले के धोबहा थाना क्षेत्र के सरैयां–बलुआ मुख्य सड़क पर स्थित सारसीवान बाजार के पास शनिवार की सुबह एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में साइकिल सवार अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मृतक की पहचान कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के पदमिनिया गांव निवासी राम स्वरूप यादव के 55 वर्षीय पुत्र विजय यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि विजय यादव सुबह साइकिल से सारसीवान बाजार में चाय पीने जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें कुचल दिया।


    दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर बलुआ–सरैयां मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया। वे वाहन चालक की गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।


    सूचना मिलते ही धोबहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है ‌। थानाध्यक्ष वर्षा रानी ने बताया कि अज्ञात वाहन से हादसा हुआ है। आक्रोशित लोग मुआवजा की मांग कर रहे हैं।