Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: 'जोड़ी मोदी-नीतीश के...', अब चुनावी मैदान में कूदेंगे भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह

    Updated: Thu, 30 Oct 2025 09:00 PM (IST)

    भोजपुरी स्टार पवन सिंह बिहार की राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। उनके चुनाव में उतरने से युवाओं में जोश है। पवन सिंह का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से सारण प्रमंडल के गोपालगंज जिले से शुरू होगा।

    Hero Image

    पवन सिंह ने रिलीज किया सॉन्ग का पोस्टर। फोटो- फेसबुक

    जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार व भाजपा के स्टार प्रचारक पवन सिंह (Pawan Singh) अब चुनावी मैदान में धमाल मचाने को तैयार हैं।

    वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की जोड़ी पर आधारित अपने लोकप्रिय गाने “जोड़ी मोदी-नीतीश के हिट होई” के साथ चुनाव प्रचार का आगाज करने जा रहे हैं।

    गुरुवार को उन्होंने खुद अपने फेसबुक पोस्ट से गाने को शेयर किया। पवन सिंह का चुनावी प्रचार 31 अक्टूबर से सारण प्रमंडल के गोपालगंज जिले से शुरू होगा। वे बरौली, बैकुंठपुर, कुचायकोट, हथुआ में आयोजित चुनावी सभा में भाग लेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    WhatsApp Image 2025-10-30 at 8.51.22 PM

    इसके बाद एक नवंबर को वे वैशाली के राघोपुर, पटना जिले के मनेर, दीघा और भोजपुर जिले के शाहपुर व बक्सर में भी रोड शो और जनसभाओं के जरिए जनता और अपने फैंस में जोश भरेंगे।

    पवन सिंह के शामिल होने से एनडीए के प्रचार अभियान में नया उत्साह देखने को मिल सकता है। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों में उनकी लोकप्रियता और जोशीले अंदाज को देखते हुए पार्टी को उम्मीद है कि वे मतदाताओं में ऊर्जा और उत्साह का संचार करेंगे।

    यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'जंगलराज का डर दिखाकर...', मोकामा हत्याकांड पर आया जन सुराज पार्टी का बयान

    यह भी पढ़ें- Bihar Politics: भाकपा-कांग्रेस के बीच 4 सीटों पर फ्रेंडली फाइट, प्रचार नहीं करेंगे तेजस्वी यादव!