Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ara News: हाइवे पर कार और बाइक की जोरदार टक्कर, एक की मौत और दूसरा घायल

    Updated: Thu, 14 Aug 2025 10:57 AM (IST)

    भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र में बिहिया-जगदीशपुर स्टेट हाइवे पर कार और बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। मृतक सरोज राम जगदीशपुर थाना क्षेत्र के निवासी थे। घायल हरे कृष्ण राम का इलाज बिहिया में चल रहा है। दुर्घटना जमुआं मोड़ के पास हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    आरा में कार और बाइक के बीच टक्कर होने से एक व्यक्ति की मौत। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत बिहिया-जगदीशपुर स्टेट हाइवे पर जमुआं मोड़ के समीप गुरुवार की सुबह कार और बाइक के बीच टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि, दूसरा घायल हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मृतक 30 वर्षीय सरोज राम जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दावां गांव निवासी शिवजी राम के पुत्र थे। हादसे में घायल 40 वर्षीय हरे कृष्ण राम का इलाज बिहिया में चल रहा है। दोनों रिश्तेदार बताए जाते हैं। हादसे का कारण अनियंत्रित परिचालन बताया जा रहा है।

    इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।