Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरा में लड़की को लेकर उपजे विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, एक महिला को लगी गोली

    Updated: Mon, 10 Nov 2025 11:14 PM (IST)

    आरा के उदवंतनगर में हथियारबंद बदमाशों ने एक महिला पर गोली चलाई, जिससे वह घायल हो गईं। कुसुम देवी नामक महिला को पैर में गोली लगी। पुलिस जांच में जुटी है, और प्रारंभिक जांच में लड़की को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। घायल महिला ने गांव के ही दो युवकों पर फायरिंग का आरोप लगाया है।

    Hero Image

    अस्पताल में महिला का चल रहा इलाज। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दक्षिण एकौना गांव में सोमवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

    फायरिंग के दौरान दरवाजे पर बैठी एक महिला को गोली लग गई। घायल महिला दक्षिण एकौना गांव वार्ड नंबर 10 निवासी प्रेमचंद साह की 30 वर्षीय पत्नी कुसुम देवी बताई जाती हैं। उन्हें बाएं पैर की जांघ में गोली लगी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना की सूचना मिलते ही उदवंतनगर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। शुरुआती जांच में लड़की को लेकर उपजे विवाद की बात सामने आ रही है।

    इधर, घायल कुसुम देवी ने बताया कि उनकी जेठानी मीना देवी की बेटी गांव की एक महिला के बारे में उल्टी-सीधी बातें कर रही थी। इसे लेकर गांव के ही दो युवक हथियार लेकर पहुंचे और धमकी देते हुए बोले कि अभी चाहें तो गोलियों की बौछार कर देंगे।

    इस दौरान उनकी जेठानी और बेटी के साथ युवकों की नोकझोंक हो गई। इसके बाद दोनों युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान जब कुसुम देवी दरवाजे से उठकर घर के अंदर जाने लगीं, तभी एक गोली उनके बाएं पैर की जांघ को छूते हुए निकल गई, जिससे वे घायल हो गईं।

    घायल महिला ने गांव के ही दोनों युवकों पर फायरिंग कर गोली मारने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।