Pawan Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, सलमान के साथ काम न करने की चेतावनी
भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के नाम से धमकी मिली है, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अभिनेता मुंबई में बिग बॉस के ग्रैंड फिन ...और पढ़ें
-1765125684412.webp)
पवन सिंह को धमकी। (जागरण)
जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुरी सिने अभिनेता पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी मिली है। वे मुंबई में बिगबॉस के ग्रैंड फिनाले में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हैं।
धमकी के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सिने अभिनेता मूल रूप से भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड के जोकहरी गांव के निवासी हैं। उनकी मां एवं परिवार के सदस्य आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी में भी रहते हैं।
उनके बड़े भाई रानू सिंह ने बताया कि पवन सिंह मुंबई में हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर शनिवार की शाम एवं रविवार की शाम लगातार दो बार धमकी भरा कॉल व मैसेज आ चुका है।
रविवार की शाम 7.13 बजे जब पवन सिंह बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले के सेट पर शूटिंग में व्यस्त थे, तो उस समय भी फोन कॉल आया था। धमकी देने वाले बिग बॉस में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ काम न करने के साथ रंगदारी भी मांग रहे हैं।
सुरक्षा के लिए मुंबई पुलिस को मौखिक सूचना दे दी गई है। रात में बिग बॉस शो की समाप्ति के बाद आधिकारिक रूप से शिकायत कराई जाएगी।
शूटिंग सेट पर होने के कारण विस्तृत बात नहीं हो पा रही है। पवन सिंह बिहार चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक भी थे। उन्हें चुनाव के समय वाई श्रेणी की भी सुरक्षा दी गई थी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।