भोजपुर में हथियारबंद बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, आरा में बढ़ते अपराध की वारदातें
भोजपुर के आरा में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बखरिया गांव के पास हथियारबंद बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी। घायल विपिन कुमार सिंह का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। यह घटना आरा में बढ़ते अपराध को दर्शाती है, जिससे लोगों में दहशत है। पुलिस अपराधियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

जागरण संवाददाता,आरा(भोजपुर)। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरा-सलेमपुर मार्ग पर स्थित बखरिया गांव के पास बुधवार की दोपहर हथियारबंद बदमाशों ने एक प्रापर्टी डीलर को गोली मार दी और फरार हो गए। हमलावर दो बाइक पर चार की संख्या में थे, जिन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया।
घायल की पहचान और हालत
घायल 45 वर्षीय विपिन कुमार सिंह बिहिया के झौवा गांव निवासी सिंह राजनाथ सिंह के पुत्र हैं। उन्हें हाथ में गोली लगी है, जिसका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है।
पुलिस जांच शुरू
सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस स्वजन और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर हमले के कारणों का पता लगाने में जुटी है। रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है, जिससे आरोपियों की पहचान की जा सके।
बढ़ते अपराध की वारदातें
यह घटना आरा में बढ़ते अपराध की वारदातों को उजागर करती है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।