Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नारियल पानी लेने गई 13 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, परिजनों का थाने में हंगामा

    Updated: Sun, 14 Jun 2026 10:19 PM (IST)

    भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप से रविवार की शाम एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है। ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    संवाद सूत्र, सहार (आरा)। भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप से रविवार की शाम सातवीं वर्ग की एक नाबालिग छात्रा को चार पहिया वाहन से उठकर चार- पांच युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

    इस दौरान पीड़िता के स्वजन सहार थाना पहुंचकर हंगामा करने लगे। बाद में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुबोध कुमार द्वारा थाना पर आकर स्वजन को समझा बुझाकर शांत कराया। पीड़ित छात्रा का मेडिकल कराया जा रहा है।

    आरोपितों की गिरफ्तारी को छापेमारी चल रही है। पीड़िता ने एक आरोपित की पहचान की है, जो उसके गांव का बताया जा रहा है।

    सूत्रों के अनुसार रविवार की शाम सहार थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय छात्रा नारियल का पानी लेने सहार बस स्टैंड आई थी।

    जबरन गाड़ी में बैठाया गया

    नारियल का पानी लेकर वह लड़की बस स्टैंड के पास ऑटो पकड़ने के लिए खड़ी थी कि गांव का एक युवक और तीन अन्य युवकों द्वारा लड़की को धमका कर और जबरन हाथ पकड़कर जबरदस्ती अपने चार पहिया वाहन में बैठाकर झाड़ी की ओर लेकर चले गए।

    जहां पर युवकों द्वारा छात्रा से जबरदस्ती सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बाद में पीड़ित लडकी किसी तरह अपने घर पहुंच कर स्वजन को सारा बात बतायी।

    इसके बाद स्वजन छात्रा को लेकर सहार थाना पहुंचे एवं हो- हंगामा करने लगे। पुलिस द्वारा मेडिकल के लिए सहार से आरा सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- चरित्र पर शक के चलते पति ने इंटरनेट पर अपलोड किया पत्नी का अश्लील वीडियो, कटिहार पुलिस ने किया गिरफ्तार