भोजपुर में बाढ़ के पानी में डूबने से दो किशोरों की मौत, गांव में मचा कोहराम
भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के दूध घाट गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सोनू कुमार और विजय कुमार के रूप में हुई है जो बाढ़ के पानी में नहाने गए थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन वे गहरे पानी में डूब गए।

संवाद सूत्र, शाहपुर(भोजपुर)। थाना क्षेत्र के दूध घाट गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से दो किशोर की मौत हो गई। इसके बाद गांव में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक दुघघाट गांव में हरेन्द्र बिंद के 14 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार हैं।
जबकि दूसरा लालबाबू बिंद का 12 वर्षीय पुत्र विजय कुमार हैं। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब ग्यारह बजे करीब दोनों किशोर बाढ़ के पानी मे स्नान कर रहे थे। इसी दौरान दोनों गढ्ढे में भरे गहरे पानी मे चले गए। स्थानीय लोगों द्वारा दोनों ही किशोरों को बचाने का काफी प्रयास किया गया।
डूबने के बाद दोनों ही पानी से बाहर नहीं आये। काफी खोजने के बाद दोनों को शाहपुर रेफरल अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। लेकिन चिकित्सकों द्वारा दोनों मृत घोषित कर दिया गया। हरेन्द्र बिंद मूल रूप से थाना क्षेत्र के हिरखी पिपरा के रहने वाले है। फिहलाल कुछ वर्षों से परिवार के साथ अपने ससुराल दुघघाट में ही रहते हैं। थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत ने बताया कि दोनों किशोरों के शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।