दूसरी शादी से नाराज पत्नी ने पंखे से लटककर दी जान, पति पर FIR दर्ज
बिहार के आरा जिले के बिहिया थाना क्षेत्र में एक महिला ने पति की दूसरी शादी से आहत होकर आत्महत्या कर ली। रुखसार खातून नामक 25 वर्षीय महिला ने पंखे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पारिवारिक विवाद के चलते महिला मायके में रह रही थी।

नाराज पत्नी ने पंखे से लटककर दी जान
संवाद सूत्र,बिहिया (आरा)। बिहिया थाना क्षेत्र के बगही गांव में एक महिला ने पति द्वारा दूसरी शादी कर लिए जाने से प्रताड़ित होकर पंखे से लटक कर जान दे दी।मृतक रुखसार खातून उम्र लगभग 25 वर्ष ,बगही निवासी सद्दाम हुसैन की पत्नी थी।घटना की सूचना के बाद पहुँची बिहिया थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल आरा भेज दिया है।
पुलिस ने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार मृतका ने बगही निवासी अब्दुल गफूर के पुत्र सद्दाम हुसैन से कथित तौर पर कोर्ट मैरिज किया था लेकिन पति के घर वाले उसे स्वीकार नहीं कर रहे थे जिसके कारण वो मैके में रह रही थी।इसको लेकर पूर्व में कई वार विवाद भी हुआ था।
पंखे से झूल कर फांसी लगा ली
इस दौरान मृतका के पति ने किसी दूसरी महिला से गुपचुप शादी रचा ली।इसकी जानकारी होने के बाद रुखसार खातून ने अपने मायके में हीं गत बुधवार की रात पंखे से झूल कर फांसी लगा ली।
इस दौरान पता चलते हीं घर के लोग मौके पर जुट गए तथा फंदा काट कर नीचे उतार दिया।बताया जाता है कि तब उसकी सांस चलता देख घर वाले इलाज हेतु पहले शाहपुर तथा बाद में आरा ले गए जहां निजी क्लिनिक में उसका इलाज चल रहा था।
लेकिन गुरुवार की रात इलाज के दौरान हीं उसने दम तोड़ दिया।बताया जाता है कि फांसी लगाने के दौरान उसके गर्दन की हड्डी टूट गयी थी।मृतका को एक छोटी पुत्री है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।