Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इलाज कराकर लौट रही महिला की गोली मार हत्या, देवर घायल; चुनावी रंजिश का शक

    By Deepak SinghEdited By: Nishant Bharti
    Updated: Tue, 11 Nov 2025 03:50 PM (IST)

    भोजपुर जिले के दुल्लमचक गांव में हथियारबंद तत्वों ने एक महिला, निक्की देवी, की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका के देवर ने भागकर जान बचाई। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया। पुलिस चुनावी रंजिश के संदेह में जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

    Hero Image

    महिला की गोली मारकर हत्या

    जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के दुल्लमचक गांव में मंगलवार की दोपहर हथियार बंद तत्वों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, मृतका के देवर रितेश राय ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मृतका 24 वर्षीय निक्की देवी, दुल्लमचक गांव निवासी रोहित राय की पत्नी थी।  उसके जबड़े के हिस्से में गोली लगने का निशान पाया गया है। हमलावरों की संख्या सात से आठ बताई जा रही है। गांव के दूसरे गुट पर हत्या करने का आरोप है।

    हत्या की खबर फैलते ही एक पक्ष विशेष के ग्रामीण आक्रोशित हो गए और शव के साथ पेरहाप–मोपती ग्रामीण सड़क को जाम कर दिया। घटना मंगलवार दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है।

    प्रारंभ में इस घटना को चुनावी रंजिश से जोड़कर देख रही है। मौके पर पीरो डीएसपी के.के. सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं और स्थिति को नियंत्रित करने के साथ-साथ आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटे हैं। मतदान के दिन भी यहां मारपीट की घटना घटित हुई थी।