Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: आचरण प्रमाण पत्र जारी करने में बक्सर राज्य में प्रथम, कई पुलिस अधिकारी हुए सम्मानित

    Updated: Sat, 16 Aug 2025 03:48 PM (IST)

    बक्सर में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई पुलिस अधिकारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण किया। डीएसपी मुख्यालय पंकज कुमार सिंह को आचरण प्रमाण पत्र निर्गत करने में बक्सर को प्रथम स्थान दिलाने के लिए सम्मानित किया गया।

    Hero Image
    कई पुलिस अधिकारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, बक्सर। आजादी की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिले के कई पुलिस पदाधिकारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए विभागीय अधिकारियों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर डीएसपी मुख्यालय समेत आठ पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण किया तथा पुलिस सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को डीएम व एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी ने बताया कि डीएसपी मुख्यालय पंकज कुमार सिंह की तत्परता के कारण आचरण प्रमाण पत्र निर्गत करने में बक्सर को राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस योगदान के लिए डीएसपी मुख्यालय को सम्मानित किया गया। इसके अलावा मुफस्सिल थाना प्रभारी शंभू कुमार भगत को कांड का त्वरित उद्भेदन करने के लिए प्रशस्ति पत्र, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी डुमरांव संजय कुमार सिन्हा व अभियोजन कोषांग प्रभारी चंदन कुमार झा को स्पीडी ट्रायल के दौरान छह माह में 62 अभियुक्तों को न्यायालय से सजा दिलाने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

    औद्योगिक थाना के एसआई आशीष कुमार को पश्चिम बंगाल से चोरी हुए सामान को 48 घंटे के अंदर बरामद करने के साथ-साथ आरोपियों की गिरफ्तारी में त्वरित कार्रवाई करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, औद्योगिक थाना के एसआई लालबाबू पासवान और कांस्टेबल विक्रम कुमार को ट्रेन दुर्घटना में घायल व्यक्ति को 13 मिनट के अंदर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

    साथ ही औद्योगिक थाना के चालक मंजय कुमार मिश्रा को नादौन रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उसका इलाज करवाकर उसकी जान बचाने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।