Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Buxar News: खतरे के निशान से नीचे पहुंचा गंगा का जलस्तर, दो सेमी की रफ्तार से घट रहा पानी

    Updated: Sat, 09 Aug 2025 04:00 PM (IST)

    बक्सर में गंगा के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है जिससे 82 सेमी तक की कमी आई है। हालांकि घटने की रफ्तार में थोड़ी कमी आई है। गाजीपुर से प्रयाग तक जलस्तर घट रहा है जबकि कानपुर और कन्नौज में वृद्धि हो रही है। अनुमान है कि अगले सप्ताह बक्सर में जलस्तर बढ़ सकता है लेकिन इसका खास असर नहीं पड़ेगा।

    Hero Image
    बक्सर में खतरे के निशान से नीचे पहुंचा गंगा का जलस्तर। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, बक्सर। गुरुवार को दोपहर बाद से बक्सर में गंगा के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इस बीच घटने की रफ्तार तीन सेमी प्रति घंटा तक चली गई थी, जिससे दोपहर तक 82 सेमी जलस्तर नीचे चला गया है। हालांकि, शनिवार की सुबह से घटने की रफ्तार एक सेमी कम हो गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बक्सर में विगत दो दिनों से गंगा का जलस्तर लगातार घट रहा है और गुरुवार से अब तक 82 सेमी जलस्तर में कमी दर्ज की जा चुकी है। केंद्रीय जल आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह सात बजे बक्सर में तीन सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से घटते हुए 60.18 मीटर तथा सुबह आठ बजे 20.15 मीटर जलस्तर रिकॉर्ड किया गया था।

    लेकिन इसके तुरंत बाद सुबह नौ बजे दो सेमी की रफ्तार हो गई और 60.13 मीटर दर्ज किया गया। इसके बाद से लगातार दो सेमी की रफ्तार से पानी घटते हुए दोपहर 12 बजे 60.07 मीटर दर्ज किया गया है।

    उधर गाजीपुर से प्रयाग तक सभी जगह जलस्तर में लगातार कमी दर्ज किए जाने की सूचना है। साथ ही इस बीच कानपुर और कन्नौज से मिली सूचना के अनुसार वहां गंगा के जलस्तर में लगातार धीमी गति से वृद्धि हो रही है।

    इसको देखते हुए अनुमान किया जा रहा है कि शायद अगले सप्ताह तक एक बाद फिर बक्सर में थोड़ी बहुत वृद्धि हो सकती है, पर राहत की बात है कि इस एक सप्ताह के अंदर यहां जलस्तर काफी नीचे चला जाएगा, जिससे जलस्तर बढ़ने का कोई खास असर नहीं पड़ेगा।

    यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: नाथनगर में बाढ़ से 50 हजार से अधिक लोगों पर संकट, राहत पाने के लिए तरह रहे ग्रामीण