साई बाबा से लेकर ज्योतिर्लिंग तक…; खास धार्मिक यात्रा पर ले जाएगी भारत गौरव ट्रेन, कब चलेगी और कितना है किराया?
IRCTC की भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 28 मार्च को धनबाद से ज्योतिर्लिंगों और शिरडी साईं बाबा के दर्शन के लिए रवाना होगी। यह यात्रा 4 अप्रैल को समाप्त होगी। ...और पढ़ें

भारत गौरव ट्रेन कराएगी छह तीर्थस्थलों की यात्रा। सांकेतिक तस्वीर
जागरण संवाददाता, बक्सर। IRCTC द्वारा संचालित भारत गौरव पर्यटक ट्रेन इस बार श्रद्धालुओं को ज्योतिर्लिंगों के साथ शिरडी के साई बाबा के दरबार तक ले जाएगी।
यह विशेष ट्रेन 28 मार्च को धनबाद से रवाना होकर चार अप्रैल को वापस लौटेगी। आईआरसीटीसी के मुख्य प्रबंधक पर्यटन दीपंकर मन्ना ने बताया कि ट्रेन में यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है।
28 मार्च को रवाना होकर चार अप्रैल को होगी वापसी
इसमें आठ स्लीपर कोच के अलावा एसी-3 और एसी-2 का एक-एक कोच, एक स्टाफ कोच तथा एक पैंट्री कार होगी। ट्रेन में कुल 650 सीटें उपलब्ध हैं।
यात्रा के लिए स्लीपर क्लास का किराया प्रति व्यक्ति 16,495 रुपये, स्टैंडर्ड क्लास का 29,915 रुपये और कम्फर्ट क्लास का 36,635 रुपये निर्धारित किया गया है। इस पैकेज में भोजन, चाय-नाश्ता और होटल में ठहरने की व्यवस्था भी शामिल है।
साईं बाबा से लेकर महाकाल तक के दर्शन
इस धार्मिक यात्रा के दौरान श्रद्धालु Shirdi में साई बाबा मंदिर, नासिक में त्रयंबकेश्वर और पंचवटी, औरंगाबाद में घृष्णेश्वर महादेव और एलोरा गुफाओं के दर्शन करेंगे।
इसके अलावा उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग तथा ओंकारेश्वर मंदिर की यात्रा भी कार्यक्रम में शामिल है। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए हर कोच में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे तथा सफाई और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रहेगी।
बक्सर से यात्रा शुरू करने वाले श्रद्धालुओं के लिए यहीं से बोर्डिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। सीट आरक्षण के लिए 8595937731 और 8595937732 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।