Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Buxar News: बक्सर में राजद नेता की हत्या, कार्यकर्ताओं ने जाम किया चौसा-कोचस-मोहनिया स्टेट हाईवे

    Updated: Mon, 26 May 2025 07:27 PM (IST)

    बक्सर के चौसा में राजद नेता अर्जुन यादव की हत्या के विरोध में महागठबंधन ने प्रदर्शन किया। डुमरांव विधायक अजित कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नेताओं ने बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। जाम के कारण यातायात बाधित रहा।

    Hero Image
    सड़क जाम करते महागठबंधन नेता व विधायक

    संवाद सहयोगी, चौसा (बक्सर)। जिले के चौसा में निर्माणाधीन बिजली परियोजना गेट के समीप दिनदहाड़े कुछ अज्ञात अपराधियों ने राजद मजदूर नेता अर्जुन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके विरोध में डुमरांव विधायक अजित कुशवाहा के नेतृत्व में महागठबंधन नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार की शाम चौसा-कोचस व मोहनियां स्टेट हाईवे स्थित अखौरीपुर गोला तीनमुहानी को जाम कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान सैकड़ों की संख्या में जुटे लोगों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

    प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिले में बेखौफ हो चुके अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे दिनदहाड़े हत्या करने से भी नहीं डरते।  अपराधियों के अंदर पुलिस प्रशासन का कोई खौफ नहीं रह गया है।

    प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे राजद, कांग्रेस और वाम दलों के नेताओं ने आरोप लगाया कि बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है और आम लोगों की सुरक्षा रामभरोसे हो गई है।

    डुमरांव विधायक ने कहा, अर्जुन यादव जैसे मजदूरों की आवाज उठाने वाले नेताओं की हत्या करके सरकार श्रमिकों के हक की लड़ाई को कुचलना चाहती है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बक्सर जिला प्रशासन से अर्जुन यादव व जिले में हो रही हत्याओं के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

    प्रदर्शनकारियों ने कहा, जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। महागठबंधन नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा। सुशासन की सरकार को उखाड़ फेकेंगे।

    इधर, मुख्य चौक जाम के कारण घंटों तक यातायात बाधित रहा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियां उठानी पड़ी।

    comedy show banner
    comedy show banner