Bahadurpur vidhan sabha chunav 2025 voting : शाम पांच बजे तक 62.06 प्रतिशत मतदान
Bihar election voting 2025: दरभंगा के बहादुरपुर में बिहार चुनाव 2025 के पहले चरण में शाम 5 बजे तक 62.06% मतदान हुआ। नीतीश सरकार के मंत्री मदन सहनी की प्रतिष्ठा दांव पर है। उनका मुकाबला राजद के भोला यादव से है, जो 2015 में यहां से जीते थे। जन सुराज के मो. आमिर हैदर भी मैदान में हैं। मतदाताओं में सुबह से ही उत्साह देखा गया।

Bihar vidhan sabha chunav 2025 LIVE News Updates : मंत्री ने अपने परिवार के साथ मताधिकार का प्रयोग किया। जागरण
डिजिटल डेस्क, दरभंगा: Alamnagar Election 2025 voting/Bihar election 2025 phase 1 voting: बहादुरपुर में नीतीश सरकार के मंत्री मदन सहनी की प्रतिष्ठा दांव पर है। इस सीट पर शाम पांच बजे तक 62.06 प्रतिशत मतदान हुआ था।
बहादुरपुर सीट पर गुरुवार की सुबह से ही उत्साहित मतदाताओं की कतार लगी थी। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह से वोट डालने का जो क्रम शुरू हुआ वह शाम तक जारी रहा। हालांकि दोपहर में मतदान की गति थोड़ी कम हुई थी।
मंत्री के सामने इस बार राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के विश्वस्त भोला यादव हैं। वे 2015 में यहां से जीत चुके हैं। इस सीट पर जन सुराज से मो. आमिर हैदर भी मुस्लिम मतदाताओं को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़े।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।