Bahadurpur Vidhan Sabha Seat 2025: मंत्रीजी का क्षेत्र होने से मिला फायदा, अपेक्षा से ज्यादा हुए विकास कार्य
Bahadurpur Assembly Seat 2025 इस क्षेत्र के लिए सबसे बड़ा काम एम्स का निर्माण होना है। डीएमसीएच के बाद इसके निर्माण हो जाने से न केवल दरभंगा वरन आसपास के जिलों की परेशानी भी दूर होगी। बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र में आइटी पार्क भी बनकर तैयार है। इससे विकास के कार्य की गति बढ़ेगी। श्रम संसाधन मत्स्य एवं कृषि कार्यालय और महिला आइटीआइ इसी विधानसभा क्षेत्र में ही आता है।

मृत्युंजय भारद्वाज, दरभंगा। Bihar Vidhan sabha Chunav 2025 / Bahadurpur vidhan sabha Seat 2025 / Bahadurpur Assembly Seat 2025: जिला मुख्यालय से सटा होने के चलते समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी का क्षेत्र बहादुरपुर अन्य विधानसभा क्षेत्र की अपेक्षा सुविधाओं से ज्यादा लैस है। एम्स का निर्माण बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र में हो रहा। आइटी पार्क बनकर तैयार है।
श्रम संसाधन, मत्स्य एवं कृषि विभाग का कार्यालय और महिला आइटीआइ इसी विधानसभा क्षेत्र में ही आता है। 2020 के चुनाव में सहनी ने राजद के रमेश चौधरी को 2,629 वोटों के अंतर से हराया था। रमेश चौधरी बीते लोकसभा चुनाव में पाला बदलकर भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
लोजपा भी राजग का हिस्सा है। 2015 के चुनाव में राजद और जदयू एक खेमे में था। तब जदयू से मदन सहनी ने गौड़ाबौराम विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। 2020 में भाजपा से गठबंधन के बाद बहादुरपुर की सीट जदयू को मिल गई।
लोगों ने जो कहा
प्रत्येक वर्ष बाढ़ के समय ग्रामीण डरे रहते हैं। नेहालपुर गांव से चतरिया पुल तक सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। कई जगह की ढलाई टूट कर नदी में समाहित हो गई है। जब नदी में पानी लबालब होता है। ग्रामीणों की नजर बांध पर रहती है। अगर वह कभी टूटता है तो सैकड़ों घर को जल में प्रवाहित कर देगा। इस पर गंभीर रूप से ध्यान देने की जरूरत है।
प्रमोद यादव, नेहालपुर
नेहालपुर से सती स्थान जानेवाली वर्षों से जर्जर सड़क बन गई है। इससे सिमरा, नेहालपुर, गेहूंमी, मधपुर, मब्बी के लोगों के आवागमन की राह आसान हुई है। शुभंकरपुर स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल सती स्थान पर दूरदराज से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सुगम रास्ता मिल गया है।
शिवसागर यादव, नेहालपुर
हनुमाननगर प्रखंड बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। हमेशा से विकास में उपेक्षित रहा है। मगर अब इस क्षेत्र का अप्रत्याशित विकास हुआ है। 19 हाईस्कूल का निर्माण कराया गया है। करोड़ों की लागत से रतनपुरा पुल का निर्माण हुआ है। यह पुल दरभंगा, समस्तीपुर व मुजफ्फरपुर जिले की बड़ी आबादी को जोड़ती है।
बैद्यनाथ मिश्र, माधोपुर
ये हुए काम
- गनौली गांव में एपीएचसी को स्वीकृत कराकर निर्माण व उद्घाटन।
- एक दर्जन स्थानों पर पुल बने हैं।
- दोनार से टिनही नाला का निर्माण करीब 37 लाख की लागत से हुआ है।
- सिंहवाड़ा में वृहद आश्रय गृह का निर्माण 37 करोड़ की लागत से हुआ है।
- बहादुरपुर के कर्पूरी आश्रम का पुनर्निर्माण। वहां जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा लगाई जाएगी।
- काम जो हो रहे
- गोदाईपट्टी में एक करोड़ 45 लाख से बनने वाले एपीएचसी को स्वीकृत कराए हैं।
- हनुमाननगर में प्रखंड व अंचल कार्यालय 30 करोड़ एवं बहादुरपुर प्रखंड व अंचल कार्यालय 20 करोड़ की लागत से बनेगा।
- मनियारी से तेलिया पोखर होते हुए साढ़े दस करोड़ की लागत से पुल बन रहा।
- अहिला-बरहेता पुल का निर्माण हो रहा। इससे 10 हजार लोगों को राहत मिलेगी।
विधानसभा क्षेत्र : एक नजर में
कुल मतदाता | 3,13, 357 |
पुरुष | 1,65,742 |
महिला | 1,47, 605 |
मंगलामुखी | 10 |
मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर किया काम
पिछले चुनाव में हमने कोई वायदा नहीं किया था। केंद्रीय स्तर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो घोषणाएं की थीं, उसको अमलीजामा पहनाया गया है। इसके अलावा लोगों ने जो सुझाव दिए, उसके अनुसार काम हुआ है। अपने कार्यकाल में राज्य स्तर पर दिव्यांगों को मोटर ट्राई साइकिल देने की शुरुआत कराई है। हनुमाननगर के कोलहंटा पटोरी में केंद्रीय विद्यालय के लिए प्रयासरत हैं। 720 बेड के आंबेडकर आवासीय छात्रावास और पिछड़ा अति पिछड़ा आवासीय छात्रावास के लिए जमीन देख रहे हैं।
मदन सहनी, समाज कल्याण मंत्री सह बहादुरपुर विधायक
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।