Bihar Election Candidate List 2025: भाजपा ने मुरारी मोहन पर फिर जताया भरोसा, मिला टिकट
BJP Candidate List: केवटी विधानसभा सीट पर 2020 में भाजपा के मुरारी मोहन झा ने राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी को हराया था। मुरारी मोहन झा को 76372 वोट मिले थे। 2025 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने मुरारी मोहन झा पर फिर से भरोसा जताया है और उन्हें टिकट दिया है।

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।
संवाद सहयोगी, केवटी (दरभंगा)। BJP candidate list for Bihar election 2025 / Bihar Chunav 2025, BJP candidate list: वर्ष 2020 के विधानसभा आम निर्वाचन में केवटी विधानसभा सीट पर एनडीए धटक दल भाजपा और आइएनडीआइए धटक दल राजद के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
कड़ी टक्कर के बाद अंत में भाजपा के प्रत्याशी डा. मुरारी मोहन झा ने जीत दर्ज की। मुरारी मोहन झा ने 5126 वोटों के अंतर से कड़े मुकाबले में राजद के कद्दावर नेता और बिहार के पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी को शिकस्त दी थी।
चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में केवटी विधानसभा सीट पर भाजपा के विजयी प्रत्याशी मुरारी मोहन झा को कुल 76372 (46.75 प्रतिशत) वोट मिले हैं जिसमें 76320 वोट ईवीएम से और 52 वोट पोस्टल बैलट के माध्यम से मिले हैं।
वहीं दूसरे नंबर पर रहे राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी को कुल 71246 (473.61 प्रतिशत) वोट मिले हैं जिसमें 71053 वोट ईवीएम से और 193 वोट पोस्टल के माध्यम से मिले हैं। चुनाव में क्षेत्र के 163361 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें 163107 वोट ईवीएम से डाले गए जबकि 254 लोगों ने पोस्टल बैलट से मताधिकार का प्रयोग किया है।
2968 यानि 1.82 प्रतिशत लोगों ने नोटा का बटन दबाया था। वर्ष 2025 के विधानसभा आम निर्वाचन के लिए पार्टी के द्वारा धोषित उम्मीदवारों की पहली सूची में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने मृदुभाषी भाषी स्वभाव और पार्टी व संगठन के प्रति समर्पित विधायक डा. मुरारी मोहन झा पर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट देकर एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारा हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।