दरभंगा में युवाओं को मिलेगा तकनीकी तोहफा, डिजिटल केंद्र स्थापित करने की पहल तेज
दरभंगा में युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण के लिए एक डिजिटल केंद्र स्थापित करने की पहल तेज हुई है। यह केंद्र कंप्यूटर प्रशिक्षण, डिजिटल सेवाओं और रोजगारोन् ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
जागरण संवाददात, दरभंगा । बिहार में दरभंगा के युवाओं के लिए तकनीकी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल तेज हो गई है। शहर में डिजिटल केंद्र स्थापित करने की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है, जिससे युवाओं को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी।
इस केंद्र के माध्यम से कंप्यूटर प्रशिक्षण, डिजिटल सेवाओं तक आसान पहुंच और रोजगारोन्मुखी कौशल विकास के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है। प्रशासन की इस पहल को स्थानीय स्तर पर युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है।
शीघ्र पहल शुरू करने के लिए आश्वस्त
जिले में ग्रामीण युवाओं को डिजिटल अर्थव्यवस्था से जोड़ने के लिए उच्च तकनीकी डिजिटल प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की पहल की जा रही है। केंन्द्रीय ग्रामीण विकास सह कृषि कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस संबंध में अपने पत्र के माध्यम से शीघ्र पहल शुरू करने के लिए आश्वस्त किया है।
उक्त बातें सांसद डा. गोपालजी ठाकुर ने कही। बताया है कि उन्होंने 17 दिसंबर 2025 को ग्राम स्वरोजगार का बढ़ावा देने के दरभंगा संसदीय क्षेत्र के युवाओं एवं महिलाओं के कौशल विकास एवं स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार के स्तर पर उद्यमिता आधारित डिजिटल एवं तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाने के लिए पत्र लिखकर आग्रह किया था।
जिसके जवाब में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने आवश्यक पहल की बात कही है। सांसद ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार से जुड़े अगरवत्ती, मोमबत्ती, पशुपालन, ब्यूटीपार्लर प्रबंधन, कंप्यूटरीकृत लेखांकन, डेयरी फार्म, बर्मी कंपोस्ट, ड्रेस डिजाइनिंग, सिलाई कटाई, मशरूम उत्पादन आधारित छोटे छोटे स्तर पर दस हजार से ऊपर युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार उपलब्ध कराए गए हैं तथा हजारों युवाओं तथा स्वयं सहायता समूह को प्रशिक्षण दी जा रही है जिसके बाद इन युवाओं को भी केंद्र एवं राज्य सरकार के सहयोग से स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।