Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दरभंगा में पत्नी से बात नहीं कराई तो दामाद ने चुराई बाइक, फिर खुद थाने पहुंचकर कबूल लिया जुर्म

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 10:22 PM (IST)

    दरभंगा में एक युवक ने पत्नी से बात न कराने से नाराज होकर बाइक चोरी की और बाद में खुद थाने जाकर अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी रोबिन सदाय का पुराना आपर ...और पढ़ें

    पुलिस गिरफ्त में आरोपित। सौ. पुलिस।

    पुलिस गिरफ्त में आरोपित। सौ. पुलिस।

    HighLights

    1. पत्नी से बात न होने पर युवक ने बाइक चुराई।

    2. आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर अपना जुर्म कबूल किया।

    3. रोबिन सदाय का कई जिलों में आपराधिक इतिहास है।

    पंचायत सूत्र, अलीनगर (दरभंगा) । पत्नी से बातचीत नहीं कराने से नाराज एक युवक ने पहले बाइक चोरी की और बाद में खुद थाने पहुंचकर अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान सकतपुर थाना क्षेत्र के देवना गांव निवासी रोबिन सदाय उर्फ रविंद्र के रूप में हुई है।

    थाने पहुंचकर किया जुर्म कबूल

    रविवार की शाम रोबिन सदाय स्वयं अलीनगर थाना पहुंचा और पुलिस के सामने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बयान दर्ज कराया। उसने बताया कि उसकी शादी फरवरी 2026 में नरमा गांव निवासी कंचन कुमारी से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद पत्नी मायके चली गई और फिर वापस नहीं लौटी।

    पत्नी से बात नहीं होने पर उठाया कदम

    रोबिन ने पुलिस को बताया कि उसने कई बार ससुराल वालों से पत्नी से बात कराने की कोशिश की, लेकिन हर बार उसे निराशा हाथ लगी। इसी गुस्से में उसने 20 जून 2026 को एक मोटरसाइकिल चोरी कर ली। इसके बाद 28 जून को मोबाइल चोरी के बहाने ससुराल पहुंचा और वहां से एक बक्सा उठा लाया। बक्से में करीब पांच हजार रुपये नकद और कुछ जरूरी दस्तावेज रखे थे।

    पुलिस की भनक लगी तो छोड़ दी बाइक

    आरोपित के अनुसार, चोरी की रकम लेकर वह बाइक से फरार होने की योजना बना रहा था। इसी दौरान पुलिस की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही वह बाइक छोड़कर भाग गया। बाद में उसने स्वयं बाइक बरामद कर पुलिस को सौंप दी। पूछताछ में उसने चोरी किए गए मोबाइल से मुखिया पति पप्पू सिंह को धमकी देने की बात भी स्वीकार की।

    खबरें और भी

    कई जिलों में दर्ज हैं आपराधिक मामले

    पुलिस जांच में सामने आया कि रोबिन सदाय का आपराधिक इतिहास पुराना है। उसके खिलाफ जगत, जुड़वन, मधेपुर, बिरौल, सकतपुर, झंझारपुर, घनश्यामपुर, नैचा, लखनौर तथा सुपौल रेल थाना समेत कई थानों में पहले से मामले दर्ज हैं। वह फरवरी 2025 में जेल से छूटकर बाहर आया था।

    अन्य सामान की तलाश जारी

    थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है। चोरी गए अन्य सामान की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।