Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Madan Sahni: मदन सहनी को मिला मंत्री पद, जमीनी स्तर के कार्यकर्ता से बने मंत्रिमंडल का स्थायी चेहरा

    By Mrityunjay BhardwajEdited By: Ajit kumar
    Updated: Thu, 20 Nov 2025 11:42 AM (IST)

    Nitish Kumar New Cabinet 2025: दरभंगा की बहादुरपुर सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे मदन सहनी अब नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल का स्थाई चेहरा बन गए हैं। हालांकि उनका राजनीतिक सफर इतना सरल नहीं रहा है। उनकी सफलता एक जमीनी स्तर के कार्यकर्ता के इस स्तर तक पहुंचने की कहानी है। निषाद समाज से जुड़े होने की वजह से भी उनका राजनीतिक महत्व काफी बढ़ गया है। पिछली सरकार में वे समाज कल्याण मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

    Hero Image

    Bihar politics latest updates: पटना के गांधी मैदान में मंत्री पद की शपथ लेते मदन सहनी। सौजन्य निजी सचिव

    जागरण संवाददाता, दरभंगा। Nitish Kumar New Cabinet 2025: बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र से मदन सहनी पहली बार 2010 में विधायक बने। 2015 के चुनाव में गृह विधानसभा क्षेत्र की जगह उन्हें पार्टी (जदयू) ने गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ससुराल के क्षेत्र से जीतने के साथ उन्हें खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बनाया गया। हालांकि, 2020 के चुनाव में उनकी गृह विधानसभा क्षेत्र में वापसी हो गई। राजद के उम्मीदवार आरके चौधरी को पराजित कर विधायक बने। उन्हें समाज कल्याण मंत्री बनाया गया।

    खराजपुर गांव निवासी सामान्य किसान बिंदेश्वर सहनी के पुत्र मदन का जीवन संघर्षपूर्ण रहा है। प्रारंभिक से लेकर स्नातक तक की शिक्षा दरभंगा से पूरी की। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के अधीन कुंवर सिंह कालेज दरभंगा से 1992 में स्नातक किया।

    Madan sahni JDU

    इसके बाद से लगातार राजनीतिक में सक्रिय हैं। मदन सहनी पहले राजद के सक्रिय कार्यकर्ता थे। जमीनी राजनीति की। सबसे पहले पंचायत चुनाव में अपना भाग्य आजमाया। जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुए।

    दरभंगा जिला परिषद के अध्यक्ष के तौर पर 18 जुलाई 2008 को कार्य आरंभ किया।। 28 सितंबर 2010 तक जिला परिषद के अध्यक्ष रहे। इसी दौरान जदयू में शामिल हो गए और फिर 2010 के विधानसभा चुनाव में बहादुरपुर से चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे।

    इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। 2025 के चुनाव में उन्होंने बहादुरपुर से जीत दर्ज की है। मदनी सहनी द्वारा 2025 में दिए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनके पास लगभग 1.72 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है।

    प्रमुख जानकारी 

    नाम: मदन सहनी

    जन्म: 17 मई 1971, खराजपुर, दरभंगा, बिहार

    शिक्षा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से स्नातक

    पारिवारिक स्थिति: विवाहित, दो पुत्र और एक पुत्री