Darbhanga Airport: दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा, मुंबई की फ्लाइट रद होने से आक्रोश
दरभंगा एयरपोर्ट पर मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट एसजी 115 फ्लाइट रद होने से यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। विमानन कंपनी ने फ्लाइट के विलंब से आने और फिर रद होने की सूचना दी जिससे यात्री आक्रोशित हो गए। दिल्ली से दरभंगा आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई360 के भी रद होने की आशंका है क्योंकि दरभंगा एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की व्यवस्था नहीं है।

जागरण संवाददाता, दरभंगा। दरभंगा एयरपोर्ट पर रोज की तरह यात्री अपनी फ्लाइट को पकड़ने के लिए आए थे। जब यात्रियों को पता चला कि मुंबई की फ्लाइट स्पाइसजेट एसजी 115 रद कर दी गई।
तो इसके बाद यात्रियों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। इस सूचना के बाद यात्रियों ने दरभंगा एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया।
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से दरभंगा आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई360 के रद होने की संभावना है।
जानकारी के अनुसार, मुंबई की फ्लाइट सुबह 9:15 बजे दरभंगा पहुंचती है। 30 मिनट बाद यहां से मुंबई के लिए उड़ान भरती है। विमानन कंपनी ने विलंब से फ्लाइट के आने और डेढ़ बजे उड़ान भरने की जानकारी दी।
करीब दो बजे फ्लाइट के रद होने की जानकारी दी गई। इसको लेकर यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया और विमानन कंपनी के प्रतिनिधि को जमकर खरी-खोटी सुनाई है।
दिल्ली से दरभंगा आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई360 के 6:50 में पहुंचने की जानकारी दी जा रही है। यात्रियों को इस फ्लाइट के भी रद होने की आशंका सता रही है। कारण यह बताया जा रहा है कि दरभंगा एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की व्यवस्था नहीं है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।