Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई से दरभंगा आने वाली SpiceJet की फ्लाइट दूसरे दिन भी हुई रद, यात्रियों ने किया हंगामा

    Updated: Fri, 15 Aug 2025 06:21 PM (IST)

    Darbhanga Airport मुंबई से दरभंगा आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 115 लगातार दूसरे दिन रद कर दी गई। यह फ्लाइट मुंबई से यात्रियों को लेकर सुबह 915 बजे दरभंगा पहुंचने वाली थी। 11 बजे तक इंतजार कराने के बाद रद किए जाने की सूचना मिलने के बाद यात्रियों ने करीब एक घंटे तक हंगामा किया।

    Hero Image
    यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

     जागरण संवाददाता, दरभंगा। Darbhanga airport: दरभंगा एयरपोर्ट से शुक्रवार को 14 विमानों का आवागमन हुआ। मुंबई से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 115 दूसरे दिन भी रद कर दी गई।

    फ्लाइट रद होने की सूचना विमानन कंपनी की ओर से यात्रियों को पहले से नहीं दिए जाने की वजह से तय समय से एयरपोर्ट पर सभी यात्री फ्लाइट पकड़ने पहुंच गए थे। फ्लाइट मुंबई एयरपोर्ट से यात्रियों को लेकर दरभंगा में सुबह 9:15 बजे पहुंचने वाली थी। पहले यात्रियों को 10:30 बजे का समय दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बाद 11 बजे में फ्लाइट रद किए जाने की सूचना यात्रियों को मिली। गुरुवार से नाराज चल रहे यात्रियों ने एयरलाइंस कंपनी के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए करीब एक घंटे तक हंगामा किया। यात्रियों का गुस्सा विमानन कंपनी की सेवा के प्रति फूट पड़ा।

    कंपनी के अधिकारी और यात्रियों के बीच कुछ समय के लिए नोकझोंक की स्थिति बन गई। इसके बाद 11:30 बजे के बाद अधिकांश यात्री एयरपोर्ट से घर वापस लौटने लगे। वहीं कुछ यात्री अफरातफरी के बीच महंगे दर पर कनेक्टिंग फ्लाइट में टिकट बुक कराकर यात्रा पर रवाना हो गए।

    स्पाइसजेट के एक अधिकारी ने बताया तकनीकी कारणों से विमान दूसरे दिन भी नहीं पहुंच सकी । इस वजह से उड़ान रद करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, दिल्ली से दरभंगा आनेवाली आकाशा की फ्लाइट क्यूपी 1405 निर्धारित समय 10:55 से पांच मिनट पहले पहुंच गई।

    दिल्ली से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 937 निर्धारित समय 11 बजे से 42 मिनट विलंब से 11:42 में पहुंची। कोलकाता से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई7234 निर्धारित समय 11:55 से चार मिनट विलंब से 11:59 में पहुंची।

    मुंबई से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई535 निर्धारित समय 1:05 से सात मिनट पहले पहुंच गई। मुंबई से दरभंगा आनेवाली आकाशा की फ्लाइट क्यूपी 1529 निर्धारित समय 1:30 बजे से पांच मिनट पहले पहुंच गई।

    हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:20 से छह मिनट पहले पहुंच गई। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई360 निर्धारित समय चार बजे से 10 मिनट विलंब से 4:10 में पहुंची।