Updated: Thu, 07 Aug 2025 02:48 PM (IST)
मोतिहारी में मुकेश सहनी ने बिहार सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि बिना चढ़ावे के कोई काम नहीं होता। उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण में गरीबों के नाम काटने और आरक्षण खत्म करने की साजिश का भी आरोप लगाया। सहनी ने युवाओं की बेरोजगारी और किसानों की दुर्दशा का मुद्दा उठाया और सरकार में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
जागरण संवाददाता, मोतिहारी। सूबे बिहार की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। कहीं भी जाइए बिना चढ़ावे के काम नहीं होता है। प्रदेश की सरकार कॉपी पेस्ट की सरकार बनकर रह गई है, क्योंकि सरकार के पास अपना कोई वीजन नहीं है। आने वाले विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता नीतीश कुमार को करारा जवाब देने का काम करेगी। उक्त बातें सदर प्रखंड के बरदाहा पंचायत में बुधवार को नीलकंठ हनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के उपरांत विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कही।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सहनी ने आगे कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कर गरीबों के वोटर लिस्ट से नाम को काटा जा रहा है। इसका बदला आने वाले चुनाव में गरीब जनता भाजपा से जरूर लेगी।
सहनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश की सरकार वोट बैंक की राजनीति करती है और जनता के मुद्दों को भूल जाती है। देश और प्रदेश में युवा बेरोजगार है, किसान बेहाल हैं, कभी सूखा तो कभी बाढ़ की मार किसान झेलते हैं, लेकिन प्रदेश में शासन-प्रशासन किसी की सुध लेने वाला नहीं है।
सहनी ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार आरक्षण को खत्म करना चाहती है। दिल्ली, बंगाल और ओडिशा में निषाद समाज को आरक्षण मिल रहा है तो बिहार में क्यों नहीं?
जिलाध्यक्ष अशोक सहनी ने कहा कि इस बार सरकार में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना ही हमारा लक्ष्य है। निषाद समाज के साथ-साथ दलित, अल्पसंख्यक, किसान, छात्र-नौजवानों की भागीदारी राजनीति में मजबूती से सुनिश्चित करना होगा। वरुण विजय ने कहा कि देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है फिर भी युवा बेरोजगार हैं।
मौके पर नूरुल होदा, बीके सिंह, बिनोद बेदर्दी, मोहन मुखिया, राजेश सहनी, रामायण सहनी, महेश सहनी, बजरंगी सहनी, संतोष सहनी, मनोज सहनी, संजय निराला, सुमन सहनी, ओमप्रकाश सहनी, साहेब सहनी, प्रदीप निषाद, गणु सहनी, संतोष सहनी, राजकिशोर सहनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।