Bihar Election 2025: दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त, शेरघाटी सीट पर 22 तो बाराचट्टी पर 13 प्रत्याशी
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। शेरघाटी में सबसे ज्यादा उम्मीदवारों ने नामांकन किया है, जबकि बाराचट्टी में सबसे कम प्रत्याशी हैं। अब नामांकन पत्रों की जांच होगी और उसके बाद उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। चुनाव आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

शेरघाटी से 22, इमामगंज से 16 और बाराचट्टी से 13 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। फोटो जागरण
संवाद सहयोगी, शेरघाटी (गया)। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए सोमवार को तीन बजते ही नामांकन का समय समाप्त हो गया। नामांकन के आखिरी दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ अनुमंडल कार्यालय शेरघाटी के परिसर में तीन विधानसभा क्रमशः शेरघाटी, इमामगंज और बाराचट्टी सुरक्षित सीट के लिए उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया।
इसमें शेरघाटी से सर्वाधिक 22 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। इसी प्रकार इमामगंज से 16 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा। जबकि बाराचट्टी से 13 उम्मीदवारों ने नामजदगी का पर्चा भरा है।
शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी
| नाम | पार्टी |
|---|---|
| संतोष कुमार | स्वराज पार्टी लोकतांत्रिक |
| चंद्रदेव कुमार यादव | स्वतंत्र |
| सरजू दास जी महाराज | स्वतंत्र |
| मुकेश प्रसाद | स्वतंत्र |
| करण राज | मौलिक अधिकार पार्टी |
| पंकज कुमार मिश्रा | समाजवादी लोक परिषद |
| शाने अली खान | एआईएमआईएम |
| शविना परवीन | स्वतंत्र |
| पवन किशोर | जन सुराज पार्टी |
| मुकेश कुमार यादव | स्वतंत्र |
| गीता देवी | न्यू इंडिया यूनाइटेड पार्टी |
| नरेश कुमार | स्वतंत्र |
| शैलेश कुमार मिश्रा | बहुजन समाज पार्टी |
| राजीव कुमार | स्वतंत्र |
| उदय कुमार सिंह | लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) |
| प्रमोद कुमार वर्मा | राष्ट्रीय जनता दल |
| पिंटू कुमार | सोशलिस्ट पार्टी इंडिया |
| मनोज कुमार | आम आदमी पार्टी |
| सुरेन्द्र कुमार सुमन | स्वतंत्र |
| सुनीता देवी | स्वतंत्र |
| मसीहज्जमा खान | जनशक्ति जनता दल |
| संतोष कुमार गुप्ता | भारतीय लोक चेतना पार्टी |
इमामगंज विधानसभा क्षेत्र 227 (सुरक्षित) से उम्मीदवार
| क्र.सं. | नाम | पार्टी |
|---|---|---|
| 1 | अजीत कुमार | जन सुराज पार्टी |
| 2 | बनारसी दास | पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक |
| 3 | दीपा कुमारी | हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा |
| 4 | विगन पासवान | न्यू इंडिया यूनाइटेड पार्टी |
| 5 | टेंगर पासवान | स्वतंत्र |
| 6 | आनंद कुमार | बहुजन समाज पार्टी |
| 7 | रितिकेश भारती | आम आदमी पार्टी |
| 8 | पार्वती देवी | एआईएमआईएम |
| 9 | मुकेश कुमार | स्वतंत्र |
| 10 | तपेश्वर पासवान | स्वतंत्र |
| 11 | रामबली रिकियासन | स्वतंत्र |
| 12 | रितु प्रिया | राष्ट्रीय जनता दल |
| 13 | तपेश्वर प्रसाद | राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी |
| 14 | महेशपत भुइयां | सोशलिस्ट पार्टी इंडिया |
| 15 | कामख्या पासवान | स्वतंत्र |
| 16 | रामलगण भुइयां | स्वतंत्र |
विधानसभा क्षेत्र बाराचट्टी सुरक्षित 228 से
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी |
|---|---|
| इंद्रदेव पासवान | जन संभावना पार्टी |
| ज्योति देवी | हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर |
| मनोज पासवान | पीपुल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया |
| हेमंत कुमार | जन सुराज पार्टी |
| शिवनाथ कुमार निराला | लोकजनशक्ति पार्टी |
| राहुल कुमार | स्वतंत्र |
| जी एस रामचंद्र दास | बहुजन समाज पार्टी |
| संजय मंडल | सोशलिस्ट पार्टी इंडिया |
| दिलीप पासवान | भारतीय लोक चेतना पार्टी |
| विनय पासवान | स्वतंत्र |
| चंद्रदेव पासवान | सर्व समाज जनता पार्टी |
| रेखा देवी | आम जनता पार्टी राष्ट्रीय |
| देवेंद्र प्रताप | स्वतंत्र |


कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।