Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गयाजी के 2 क्रिकेटरों का बिहार टीम में चयन, SGFI अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट में दिखाएंगे दम

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 09:55 AM (IST)

    गयाजी के दो युवा क्रिकेटरों का चयन बिहार की अंडर-17 क्रिकेट टीम में हुआ है। वे तेलंगाना में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    निशांत कुमार निराला और अमन कुमार। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, गयाजी। जिला खेल विभाग के लिए गर्व की बात है कि जिले के दो उभरते क्रिकेट खिलाड़ी निशांत कुमार निराला और अमन कुमार का चयन बिहार टीम में हुआ है।

    दोनों खिलाड़ी आगामी एसजीएफआई अंडर-17 राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता 26 अप्रैल से 1 मई 2026 तक तेलंगाना के महबूबनगर में आयोजित होगी।

    जानकारी के अनुसार, दोनों खिलाड़ियों ने गयाजी एवं मगध एसजीएफआई अंडर-17 क्रिकेट टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनके प्रदर्शन ने टीम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    बिहार टीम में बनाई जगह

    निशांत कुमार निराला, जिनके पिता राजेश साव और माता संजू देवी हैं, बोधगया के टेकूनफार्म क्षेत्र के निवासी हैं। वहीं, अमन कुमार, जिनके पिता मनोज कुमार और माता बबीता देवी हैं, भागलपुर, बोधगया क्षेत्र से आते हैं।

    दोनों खिलाड़ी पीसीटीसी क्रिकेट अकादमी में कोच शुभम कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनके अनुशासन, निरंतर अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण के कारण ही उन्हें बिहार टीम में जगह मिल सकी है।

    गयाजी के लिए सम्मान की बात

    जिला खेल पदाधिकारी नेहा कुमारी ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह गयाजी जिले के लिए सम्मान की बात है और इससे अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

    उन्होंने एसजीएफआई क्रिकेट कन्वेनर सत्यम वर्मा के प्रयासों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बिहार और गयाजी का नाम करेंगे। जिला खेल कार्यालय ने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।