गया के शेरघाटी में मामूली विवाद के बाद युवक को गोली मारकर किया घायल, मौके से बाइक बरामद
गया के शेरघाटी थाना क्षेत्र के नवादा गांव में बुधवार सुबह एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल युवक प्रकाश रंजन है, जिसे जबड़े में गोली लगी। उ ...और पढ़ें

मामूली विवाद के बाद युवक को गोली मारकर किया घायल
संवाद सहयोगी शेरघाटी (गया)। गया जिला के शेरघाटी थाना क्षेत्र के नवादा गांव में बुधवार सुबह करीब 8 बजे बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान नवादा गांव निवासी परशुराम प्रसाद के 26 वर्षीय पुत्र प्रकाश रंजन के रूप में हुई है। उसे जबड़े में गोली लगी है।
स्थानीय स्वजनों ने घायल युवक को आनन फानन में अनुमंडल अस्पताल शेरघाटी लाया जहां प्राथमिक इलाज के बाद मगध मेडिकल अस्पताल गया रेफर कर दिया गया है।
स्वजनों से मिली जानकारी के अनुसार उसका ऑपरेशन कर चिकित्सकों ने जबड़े में फंसे गोली निकाल दिया है। फिलहाल वह खतरे से बाहर है।
घटनास्थल के आस पास से बदमाश का बाइक एवं एक अन्य जगह से एक मोबाइल पुलिस ने बरामद कर ली है। एएसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम सूचना के मुताबिक गांव के ही नीरज कुमार नामक बदमाश ने प्रकाश रंजन को गोली मारने की बात प्रकाश में आया है।
उन्होंने बताया कि एक दिन पूर्व दोनों के बीच कहा सुनी हुई थी। शायद नीरज की मां को डायन कहकर प्रताड़ित किया जाता था। लेकिन यह जांच का विषय है।
नीरज दो माह पहले भी जेल जा चुका है। डोभी स्थित जैविक पार्क में वह महिला का जबरन फोटो और वीडियो बना रहा था। घटनास्थल को चिन्हित कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
इधर घायल के चाचा लक्ष्मण प्रसाद के अनुसार, मंगलवार रात मामूली विवाद को लेकर आरोपी नीरज और प्रकाश रंजन के बीच कहा-सुनी हुई थी।
इसी रंजिश में आरोपी नीरज ने बुधवार सुबह सरकारी विद्यालय के निकट दौड़ा कर भाग रहे खेत में प्रकाश रंजन को गोली मार दिया है। दोनों आपस में पड़ोसी हैं। थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि गोलीकांड की छानबीन की जा रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।