Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोदी का बड़ा बयान, कहा- बिहार के सीमावर्ती जिलों में तेजी से डेमोग्राफी बदल रही है, जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे

    Updated: Fri, 22 Aug 2025 01:18 PM (IST)

    बिहार की सीमावर्ती जिलों में डेमोग्राफी तेजी से बदल रही है। जिन चीजों पर भारत के लोगों का अधिकार है उसपर डाका नहीं डालने देंगे। इसके लिए मैंने डेमोग्राफी मिशन की बात की है। हम घुसपैठियों को बाहर करके रहेंगे। कांग्रेस-राजद जैसे दल अपने वोट बैंक को बढ़ाने के लिए आपका हक घुसपैठियों को देना चाहते हैं।

    Hero Image
    प्रधानमंत्री मोदी ने गयाजी से 13000 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत की

    डिजिटल डेस्क, पटना। प्रधानमंत्री मोदी ने गयाजी से बिहार के लिए 13000 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत की। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- हम जल्द शुरू करने जा रहे डेमोग्राफी मिशन, घुसपैठियों को बिहार के लोगों का रोजगार नहीं छीनने देंगे, उनके अधिकार पर डाका नहीं डालने देंगे। इसीलिए हम डेमोग्राफी मिशन को शुरू करना तय किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब हम घुसपैठियों को देश में नहीं रहने देंगे। घुसपैठियों को जमीन पर कब्जा नहीं करने देंगे। बिहार के सभी लोग देश के अंदर बैठे घुसपैठियों से सावधान रहिए। पहचान लीजिए कि कौन-कौन पार्टी घुसपैठियों के साथ खड़ी है। कांग्रेस-राजद वाले वोट बैंक बढ़ाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं, कितना भी नीचे जा सकते हैं, इनसे बिहार को बुरी नजर से बचाकर रखना है। बिहार के लोगों के लिए ये समय बहुत अहम है।

                           PM के भाषण की 5 बड़ी बातें

                                 हर गरीब को घर

    मुझे जनता का सेवक बनकर उनके लिए काम करने में सबसे ज्यादा खुशी होती है। मेरा संकल्प है, जब तक देश के हर गरीब को पक्का घर नहीं मिल जाता, मोदी चैन से नहीं बैठेगा। इसी सोच के साथ बीते 11 साल में 4 करोड़ से अधिक गरीबों को पक्के घर दिए गए। केवल बिहार में 38 लाख से अधिक घर बने हैं।

               आतंकियों को मिटाने का संकल्प लिया

    बिहार की धरती पर लिया संकल्प कभी खाली नहीं जाता। पहलगाम आतंकी हमले के बाद मैंने यहां से आतंकियों को मिटाने का संकल्प लिया। दुनिया ने देखा कि ये पूरा हुआ। आतंकवादी चाहे पाताल में क्यों न छिप जाए, भारत की मिसाइलें उन्हें दफन कर के रहेगी।

             बिहारियों को सिर्फ अपना वोट बैंक मानना

    लालटेन युग में गयाजी जैसे शहर अंधेरे में डूबे रहते थे। न शिक्षा थी, न रोजगार था। बिहार की कितनी पीढ़ियों को इनलोगों ने पलायन के लिए मजबूर किया। आरजेडी और उनके साथी बिहारियों को सिर्फ अपना वोट बैंक मानते हैं।

                    बिहार की डेमोग्राफी बदल रही

    देश में घुसपैठियों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है। बिहार के सीमावर्ती जिलों में डेमोग्राफी तेजी से बदल रही है। जिन चीजों पर भारत के लोगों का अधिकार है, उसपर डाका नहीं डालने देंगे। मैंने डेमोग्राफी मिशन की बात की है। हम घुसपैठियों को बाहर करके रहेंगे। कांग्रेस-राजद जैसे दल अपने वोट बैंक को बढ़ाने के लिए आपका हक घुसपैठियों को देना चाहते हैं।

                बिहार के लोगों से इतनी नफरत, बर्दाश्त नहीं

    कांग्रेस-राजद को जनता के पैसों से मतलब नहीं रहा। उनका मकसद रहा है, अपनी तिजौरी भरना है।जनता के सुख-दुख मान-सम्मान से कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस के एक सीएम ने मंच से कहा था कि बिहार के लोगों को घुसने नहीं देंगे। बिहार के लोगों से इतनी नफरत, बर्दाश्त नहीं है।