सासाराम: भव्य कलश यात्रा के साथ राम चरितमानस महायज्ञ शुरू, रविवार को मंडप प्रवेश
यज्ञ समिति के अध्यक्ष गुरु चरण सिंह ने बताया कि बलथरी गांव स्थित ग्यारह दिवसीय श्री रामचरित्र मानस महायज्ञ में महान संतों द्वारा प्रवचन किया जाएगा। यज्ञ में रविवार को मंडप प्रवेश एवं मंगलवार को अरणी मंथन संतों द्वारा किया जाएगा।

संवाद सूत्र, कोचस : रोहतास प्रखंड के बलथरी गांव में शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्री राम चरित मानस महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। पारंपरिक गाजे बाजे के साथ हाथी, घोडा़ एवं ऊंट से सुसज्जित निकाली गई कलश यात्रा में आसपास के क्षेत्र के कई महिला पुरुष व युवा श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का जत्था गांव से चलकर कोचस बाजार होते हुए लगभग पांच किलोमीटर की दूरी तय कर बाबा गंगेश्वर नाथ धाम के समीप स्थित धर्मावती नदी के तट पर पहुंचा। जहां विद्वान पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल भरी कराया गया।
सभी श्रद्धालु कलश लेकर यज्ञ मंडप पहुंचे, जहां आचार्य ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ कलश को स्थापित कराया। यज्ञ समिति के अध्यक्ष गुरु चरण सिंह ने बताया कि बलथरी गांव स्थित ग्यारह दिवसीय श्री रामचरित्र मानस महायज्ञ में महान संतों द्वारा प्रवचन किया जाएगा। यज्ञ में रविवार को मंडप प्रवेश एवं मंगलवार को अरणी मंथन संतों द्वारा किया जाएगा। सुबह में मानस पाठ एवं ग्यारह से पांच बजे संध्या तक यज्ञ में पहुंचे संत ऋषभ देव जी महाराज , नरहरि दास जी महाराज ,मधुकर जी महाराज ,त्रिपाठी साधना शास्त्री एवं रामेश्वर मिश्र जी के सुमधुर प्रवचन एवं रात्रि आठ बजे से रामलीला का मंचन कलाकारों द्वारा किया जाएगा। यज्ञ की पूर्णाहुति 16 फरवरी को भंडारे के आयोजन के साथ होगा।
आयोजक मंडली में श्याम बिहारी राय, बद्रीनारायण राय, अखिलेश यादव, रामप्रवेश साह, मुन्ना पांडेय, रामभजन सिंह, वार्ड सदस्य शशिकला देवी ,मुखिया भाष्कर पासवान, जंगबहादुर सिंह, सरोज बाला,नर्मदा देवी, चिंताहरण, गुप्तेश्वर शर्मा, जितेन्द्र सिंह समेत कई अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।