Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Gaya Weather: मौसम का बदला मिजाज, आसमान में छाए बादल, गया में कई स्थानों पर बूंदाबांदी

करीब एक महीने से गया जिले में पड़ रही ठंड से लोगों को निजात नहीं मिली है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। इसके कारण गया जिले में अधिक ठंड पड़ रही है। ठंड से लोग परेशान हैं।

By Jagran NewsEdited By: Yogesh SahuUpdated: Thu, 02 Feb 2023 06:37 PM (IST)
Hero Image
Gaya Weather: मौसम का बदला मिजाज, आसमान में छाए बादल, गया में कई स्थानों पर बूंदाबांदी

जागरण संवाददाता, गया। करीब एक महीने से गया जिले में पड़ रही ठंड से लोगों को निजात नहीं मिली है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। इसके कारण गया जिले में अधिक ठंड पड़ रही है। ठंड से लोग परेशान हैं। वहीं, गुरुवार की सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। इसके कारण नौ बजे तक धूप नहीं निकली।

धूप नहीं निकलने के कारण ठंड का प्रकोप और बढ़ गया। लोग सुबह से रजाई में दुबके रहे। वहीं, जिले के कई प्रखंडों में बूंदाबांदी की सूचना है। बारिश के कारण भी लोग घर में ही कैद रहे। मानपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. जाकिर हुसैन ने बताया कि आसमान में बादल छाए हैं। 24 घंटे तक यही हालात रहेंगे। तेज हवा भी चलेगी। अनुमान है कि जिले में हल्की बारिश हो सकती है। इससे ठंड में और वृद्धि होगी। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी।

बारिश गेहूं के लिए वरदान

माघ महीने में बारिश से किसानों के चेहरे पर कहीं खुशी तू कहीं गम देखा जा रहा है। इलाके में बारिश होने पर यह गेहूं की फसल के लिए वरदान साबित होगी। वहीं, दलहन और तिलहन के लिए यह अनुकूल नहीं है। क्योंकि मसूर, सरसों, चना आदि की फसल को नुकसान होगा। वहीं, आलू की फसल को भी बारिश होने से नुकसान होगा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें