Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोपालगंज सीट पर एमवाइ के बिखराव से भाजपा ने दर्ज की धमाकेदार जीत

    By Edited By:
    Updated: Thu, 12 Nov 2020 01:37 PM (IST)

    गोपालगंज विधानसभा सीट पर भाजपा ने इस बार सबसे अधिक मतों से जीत का रिकार्ड बनाया। माय वोटरों के बिखराव से भाजपा ने धमाकेदार जीत दर्ज कर इस सीट को लगातार चौथी बार अपने पास बरकरार रखा। इस सीट पर भाजपा प्रत्‍याशी ने 37641 वोट से जीत दर्ज की।

    Hero Image
    गोपालगंज विधानसभा सीट पर भाजपा ने इस बार सबसे अधिक मतों से जीत का रिकार्ड बनाया। जागरण आर्काइव।

    गोपालगंज : गोपालगंज विधानसभा सीट पर भाजपा ने इस बार सबसे अधिक मतों से जीत का रिकार्ड बनाया। माय वोटरों के बिखराव से भाजपा ने धमाकेदार जीत दर्ज कर इस सीट को लगातार चौथी बार अपने पास बरकरार रखा। इस सीट पर भाजपा के सुभाष ¨सह ने 37641 वोट से जीत दर्ज की। बसपा के अनिरुद्ध प्रसाद यादव उर्फ साधु यादव दूसरे स्थान पर रहे। महागठबंधन से यह सीट पिछले कई चुनाव के बाद कांग्रेस के खाते में जाने के बाद भी कांग्रेस को तीसरे स्थान पर ही संतोष करना पड़ा। साल 2015 के चुनाव में भाजपा के सुभाष ¨सह ने राजद के रेयाजुल हक को हराकर जीत दर्ज की थी। राजद इस सीट पर दूसरे स्थान पर थी। मुकाबला भाजपा तथा राजद के बीच ही रहा। इस चुनाव में भाजपा ने फिर विधायक सुभाष ¨सह को चुनाव मैदान में उतरा था। लेकिन, महागठबंधन में राजद की यह सीट कांग्रेस के पाले में चली गई। कांग्रेस ने इस सीट पर सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल गफूर के नाती आसिफ गफूर को मैदान में उतरा। बसपा से लालू यादव के साले साधु यादव मैदान में उतरे। साधु यादव के मैदान में उतरने से राजद का माय समीकरण ने अलग-अलग राह पकड़ लिया। माय समीकरण के बिखराव से इस सीट पर भाजपा के सुभाष ¨सह ने धमाकेदार जीत दर्ज की। साधु यादव दूसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस के आसिफ गफूर को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। इनसेट विकास के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे : सुभाष ¨सह गोपालगंज : गोपालगंज सीट पर लगातार चौथी बार जीते विधायक सुभाष ¨सह ने कहा कि वे इस क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम करते आ रहे हैं। उनके काम पर जनता इस बार भी भरोसा जताकर उन्हें रिकार्ड मतों से जिताई है। वे जनता के विश्वास पर फिर से खरे उतरने के लिए काम करेंगे। विकास के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। इनसेट किसे मिले कितने वोट नाम दल मिले वोट सुभाष ¨सह भाजपा 37641 साधु यादव बसपा 40696 आसिफ गफूर कांग्रेस 36201 सिकंदर आजम नेशनलिस्ट कांग्रेस 1129 अब्दुल सलाम जनसंघर्ष दल 2220 इम्तेयाज अली रिपब्लिकन पार्टी 378 चंदन ¨सह ¨हदू समाज पार्टी 331 प्रमोद कुमार गोंडवाना गणतंत्र 564 मिथिलेश गुप्ता जनअधिकार 526 मोटल प्रसाद अपना किसान 544 राजू यादव जनता पार्टी 720 विनय कुमार फारवर्ड ब्लाक 1164 विवेक चौबे प्यूलरस 2155 मो. हयातुल्लाह भारतीय इंसान 848 राजीव कुमार निर्दलीय 1357 ललन प्रसाद निर्दलीय 2417 वकार अहमद निर्दलीय 2269 शंभू ¨सह निर्दलीय 1136 शिवजी प्रसाद निर्दलीय 799 संजय प्रसाद निर्दलीय 1230 संजय चौबे निर्दलीय 2006 सुनीता शर्मा निर्दलीय 434 नोटा - 1014

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें