Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'नकली कड़ाही लेकर घूमने वालों से रहें सावधान', जीतन राम मांझी ने किस पर साधा निशाना

    Updated: Sun, 09 Nov 2025 07:33 PM (IST)

    जहानाबाद में एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी चंदेश्वर चंद्रवंशी के समर्थन में चुनावी सभा का आयोजन किया गया। जीतन राम मांझी और उमेश कुशवाहा ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की चर्चा की। मांझी ने निर्दलीय प्रत्याशी पर कटाक्ष करते हुए लोगों को सावधान रहने को कहा। 

    Hero Image

    जीतन राम मांझी ने जनसभा को किया संबोधित। (जागरण)

    जागरण टीम, जहानाबाद। जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र में एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी चंदेश्वर चंद्रवंशी के समर्थन में रविवार को सदर प्रखंड के सिकरिया हाई स्कूल मैदान में चुनावी सभा का आयोजन किया गया।

    मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी एवं जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

    कार्यक्रम का संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष रणधीर पटेल द्वारा किया गया। जीतन राम मांझी ने कहा कि जहानाबाद की धरती हमेशा से विकास की राह दिखाने वाली रही है।

    बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शांति, विकास और सुशासन की जो व्यवस्था कायम हुई है, उसे और मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी चंदेश्वर चंद्रवंशी को भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि, जहानाबाद का विकास निरंतर गति पकड़े।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि लोग केवल भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी चुन्नू शर्मा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जहानाबाद में नकली कड़ाही लेकर घूमने वाले लोगों से सावधान रहना होगा, वे लोग सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं।

    जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। हमारा उद्देश्य है कि जहानाबाद में विकास की जो रोशनी पहुंची है, वह हर गांव और हर घर तक पहुंचे।

    इसके लिए जरूरी है कि चंदेश्वर को विजयी बनाकर नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत किया जाए। एनडीए प्रत्याशी ने कहा कि जहानाबाद के लोगों ने हमेशा विकास की राजनीति को चुना है और इस बार भी जनता सुशासन और स्थिरता के पक्ष में मतदान करेगी।उन्होंने कहा कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र के हर पंचायत और हर गांव के विकास के लिए समर्पित हैं।