Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Voter List 2025: एक ही घर में 246 मतदाता, धर्म और जाति की भी टूटी दीवार

    Updated: Wed, 06 Aug 2025 06:23 PM (IST)

    जमुई के आमीन गांव में बूथ नंबर 86 पर मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। यहां एक ही घर नंबर पर 246 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं जिनमें हिंदू और मुस्लिम दोनों परिवार शामिल हैं। बूथ लेवल अधिकारी ने बताया कि पुनरीक्षण फार्म में मकान नंबर का कॉलम नहीं था। उप निर्वाचन पदाधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

    Hero Image
    जमुई के आमीन गांव में बूथ नंबर 86 पर मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी

    अरविंद कुमार सिंह, जमुई। बदलते समय में एक ही छत के नीचे 246 मतदाताओं और उनके बच्चों का होना एक असामान्य स्थिति प्रतीत होती है। यह मामला जमुई विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड में आमीन गांव स्थित बूथ नंबर 86 से संबंधित है। यहां बूथ लेवल अधिकारी की लापरवाही के कारण मतदाता सूची में गंभीर त्रुटियां सामने आई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह स्थिति इतनी विचित्र है कि सिकंदरा के नवाब की प्रसिद्ध कोठी 52 कोठरी 53 द्वार में भी इतना बड़ा परिवार समाहित नहीं हो सकता। बूथ संख्या 86 पर कुल 618 मतदाता हैं। इनमें 277 पुरुष और 341 महिलाएं हैं। इस मामले में मतदाता सूची के गृह संख्या 3 में जाति और धर्म की सीमाएं भी मिट गई हैं, जो सांप्रदायिक सौहार्द का एक उदाहरण प्रस्तुत करती हैं।

    मतदान केंद्र संख्या 86 की प्रारूप मतदाता सूची में क्रम संख्या 9 में निर्वाचक मुहम्मद शरीफ के घर से शुरू होकर मकान संख्या 3 अंकित किया गया है, जो 255 पर समाप्त होता है। इस सूची में 246 लोग मुसलमान परिवार के हैं, जबकि तीन हिंदू परिवार के भी नाम शामिल हैं।

    क्रम संख्या 53 पर किशोरी चौधरी, 254 पर संजय कुमार चौधरी और 255 पर राजीव साव का नाम है। ये सभी गृह संख्या तीन के निवासी हैं।  इसके अलावा, मतदाता सूची में अन्य खामियां भी हैं। क्रम संख्या 608 से 616 तक मकान संख्या की जगह गांव का नाम आमीन दर्ज किया गया है।

    क्रम संख्या 617 में इमामबाड़ा को मकान संख्या के रूप में दर्शाया गया है। मकान संख्या भी क्रमबद्ध नहीं है। गृह संख्या 110 के बाद सीधे 121, फिर 125 और 149 अंकित हैं, जबकि बीच के सभी क्रम गायब हैं।  इस संदर्भ में बूथ लेवल अधिकारी गौतम कुमार ने बताया कि पुनरीक्षण फार्म में मकान संख्या का कोई कालम नहीं था। पहले से जो मतदाता सूची में मकान संख्या दर्ज थी, उसे ही हमने दर्ज किया।

    यह मामला हम लोगों के संज्ञान में भी आया है। किस स्तर पर यह चूक हुई है, इसे देखा जा रहा है। - नजरुल हक उप निर्वाचन पदाधिकारी, जमुई।