Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जमुई में निकाली गई शौर्य तिरंगा यात्रा, युवाओं ने लगाए भारत माता की जय के नारे

    Updated: Wed, 13 Aug 2025 03:22 PM (IST)

    जमुई में नेचर विलेज के संस्थापक निर्भय प्रताप के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस पर शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा जमुई बाजार से शुरू होकर मटिया तक गई जिसमें युवाओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए। निर्भय प्रताप ने कहा कि हमें आजादी का महत्व समझना चाहिए और तिरंगे का सम्मान करना चाहिए। यह तिरंगा देश के गौरव का प्रतीक है।

    Hero Image
    देशभक्ति का संदेश देने के लिए निकली गई शौर्य तिरंगा यात्रा। जागरण

    जागरण संवाददाता, जमुई। नेचर विलेज के संस्थापक सह पूर्व अंचलाधिकारी निर्भय प्रताप के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा प्लस टू उच्च विद्यालय जमुई बाजार से शुरू होकर पूरे शहर का भ्रमण करते हुए लक्ष्मीपुर प्रखंड के मटिया में समाप्त हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान सैकड़ों युवा मोटरसाइकिल पर सवार होकर हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय का नारा लगा रहे थे। संस्थापक निर्भय प्रताप ने कहा कि लाखों कुर्बानियों के बाद हमें यह आजादी मिली है। आजादी के लिए लंबी लड़ाई लड़ी गई है और हमारे देश के सेनानियों ने हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दी है।

    हमें अपनी आने वाली पीढ़ी और युवाओं को आजादी का महत्व बताना चाहिए। पूरा देश आजादी का अमृत काल मना रहा है। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा हमारे देश के मान, सम्मान और गौरव का प्रतीक है। हम सभी को इस झंडे को किसी भी कीमत पर झुकने नहीं देना चाहिए।

    हमें अपने देश के उन जवानों और शहीदों को भी नमन करना चाहिए, जो सजगता के साथ सीमा पर डटे हैं। जिन्होंने देश की रक्षा के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी। हमें इस तिरंगे झंडे और अपने देश की पहचान को हमेशा ऊंचा रखना है। क्योंकि राष्ट्रीय हित से अधिक महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है।