Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jamui News: ट्रिपल मर्डर मामले में फरार चल रहा नक्सली चढ़ा पुलिस के हत्थे, गला रेतकर कर दी थी हत्या

    Updated: Thu, 07 Aug 2025 04:49 PM (IST)

    जमुई के चिहरा पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 2016 में तीन लोगों की हत्या के मामले में फरार चल रहे नक्सली बासो मंडल को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी झाझा राजेश कुमार के नेतृत्व में की गई। बासो मंडल पर न्यायालय द्वारा पहले से ही इश्तिहार वारंट जारी किया गया था।

    Hero Image
    तीन लोगों की गला रेतकर हत्या करने के मामले में फरार नक्सली गिरफ्तार। (जागरण)

    संवाद सूत्र, चंद्रमंडी (जमुई)। चिहरा पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है।

    पुलिस ने थाना क्षेत्र के बोंगी पंचायत अंतर्गत गांदी गांव में 21 मई 2016 को नक्सलियों द्वारा किए गए तीन लोगों की हत्या मामले में फरार चल रहे नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है।

    अभियान में शामिल थानाध्यक्ष कुंज बिहारी ने बताया कि साल 2016 में गांदी गांव में हथियारबंद नक्सली दस्ते ने धावा बोलकर घर से बुलाकर गादी गांव निवासी टिप्पण मंडल, भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के गारंगा गांव निवासी योगेंद्र तुरी एवं चौकी गांव निवासी मुकेश राय की गला रेत कर हत्या कर दी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मामले में कई नक्सलियों पर केस दर्ज किया गया था। जिस मामले में पूर्व में कई नक्सलियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जबकि इस मामले में फरार चल रहे बिल्ली गांव निवासी बासो मंडल को गिरफ्तार किया गया है।

    थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली थी कि बासो मंडल अपने घर आया हुआ है। इसी दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी झाझा राजेश कुमार के नेतृत्व में उसे बिसौली सरकारी स्कूल के पास खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर पूर्व से न्यायालय द्वारा इश्तिहार वारंट भी जारी किया गया था।

    लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी। पुलिस की इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष के साथ अवर निरीक्षक जय कृष्ण कुमार, महिला पुलिस पदाधिकारी रश्मि प्रभा एवं पुलिस के जवान शामिल थे।