Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jamui News: रास्ता विवाद सुलझाने गई डायल-112 की टीम पर हमला, एक सब इंस्पेक्टर घायल

    Updated: Thu, 14 Aug 2025 04:58 PM (IST)

    जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र के चांय गांव में रास्ते के विवाद को सुलझाने गई डायल-112 पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    रास्ता विवाद में डायल-112 पुलिस पर हमला। जागरण फोटो

    संवाद सूत्र,  झाझा (जमुई)। थाना क्षेत्र के चांय गांव में रास्ते के विवाद को सुलझाने पहुंची डायल-112 पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान एक पुलिस पदाधिकारी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डायल-112 में तैनात SI राम राज प्रसाद ने बताया कि 13 अगस्त को वे चरघरा में थे, तभी जमुई से सूचना मिली कि चांय गांव में रास्ते को लेकर विवाद है। सूचना के बाद इकबाल मियां से संपर्क किया गया।

    उन्होंने बताया कि गांव के एकराम मियां, नासिर अंसारी, मु. कमरूद्दीन मियां, शहाना खातून, एहसान मियां और शमशीर मियां जबरन पीसीसी सड़क की घेराबंदी कर रहे हैं।

    वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। इसी बीच उपरोक्त सभी आरोपित 10-12 अज्ञात लोगों के साथ पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा, लोहे के रड और ईंट-पत्थर से पुलिस पर हमला कर दिया।

    पुलिस कर्मियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन हमलावर उन्हें खदेड़कर मारते रहे। घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंची और भाग रहे आरोपितों में से मु. एकराम मियां, नासिर अंसारी, मु. कमरूद्दीन मियां और शहाना खातून को पकड़ लिया गया।

    घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि एसआइ के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।