Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैमूर में महिला पर जानलेवा हमला, लोहे के रॉड और डंडे से पीटकर किया घायल

    Updated: Thu, 07 Aug 2025 04:44 PM (IST)

    किसी तरह जान बचाकर वह घर से भागी और पास की सड़क पर गिर पड़ी। वहीं से गुजर रहे एक ई-रिक्शा चालक ने महिला को पहचानते हुए उसके मायके वालों को सूचना दी। मायके से पहुंचे स्वजन ने घायल अवस्था में उसे भभुआ सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया।

    Hero Image
    महिला को लोहे के राड व डंडे से पीट कर किया घायल

    जागरण संवाददाता, भभुआ(कैमूर)। जिले के चैनपुर प्रखंड के घटमापुर गांव में गुरुवार को ससुराल वालों द्वारा एक महिला को लोहे के राड और डंडे से बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल महिला अनिल बिंद की पत्नी 25 वर्षीय सीता कुमारी है। जिसका इलाज सदर अस्पताल भभुआ में चल रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घायल महिला की बहन सविता कुमारी ने बताया कि उनकी मां मराछी देवी का आपरेशन चंदौली के एक निजी अस्पताल में हुआ है। जिसे देखने के लिए सीता अपने पति से जाने के लिए कह रही थी। इसी बात को लेकर पति से कहासुनी हुई, लेकिन बात यहीं नहीं रुकी। आरोप है कि इसके बाद पति अनिल बिंद सहित ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों ने मिलकर सीता कुमारी को लोहे के राड और डंडे से पीटना शुरू कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

    किसी तरह जान बचाकर वह घर से भागी और पास की सड़क पर गिर पड़ी। वहीं से गुजर रहे एक ई-रिक्शा चालक ने महिला को पहचानते हुए उसके मायके वालों को सूचना दी। मायके से पहुंचे स्वजन ने घायल अवस्था में उसे भभुआ सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया।

    सीता के पिता रविंद्र बिंद ने बताया कि जब से उन्होंने बेटी की शादी अनिल बिंद से की है, तभी से वह उसे प्रताड़ित कर रहा है। रविंद्र बिंद ने आगे बताया कि उनकी पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण वह अस्पताल में भर्ती हैं, उसी को देखने के लिए सीता जाना चाहती थी। लेकिन इसी बात को लेकर विवाद हुआ और नतीजतन इस तरह की गंभीर घटना सामने आई। फिलहाल पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है।