Bihar Politics: बिहार चुनाव को लेकर एक और बड़ी पार्टी ने बढ़ाई NDA-महागठबंधन की टेंशन, नई घोषणा से सियासी हलचल तेज
बहुजन समाज पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि बसपा इस बार बिहार में मजबूती के साथ सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक के स्वजन से मिलने पर यहां की वस्तु स्थिति साफ हो गई। जब तीन बार विधायक रहने वाले व्यक्ति को सदर अस्पताल में एक स्ट्रेचर नहीं मिल सका तो आमलोगों को क्या सुविधा मिलती होगी।

जागरण संवाददाता, भभुआ। बहुजन समाज पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार शनिवार को कैमूर पहुंचे। वे पहले सदर प्रखंड के अखलासपुर गांव पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्व विधायक स्व. डॉ. प्रमोद सिंह के स्वजन से मिले।
इसके बाद बसपा के प्रदेश महासचिव सह जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल के आवास पर पहुंच कर प्रेसवार्ता की।
सरकार पर बसपा नेता ने बोला हमला
प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक के स्वजन से मिलने पर यहां की वस्तु स्थिति साफ हो गई। तीन बार विधायक रहने वाले व्यक्ति को सदर अस्पताल में एक स्ट्रेचर नहीं मिल सका तो आमलोगों को क्या सुविधा मिलती होगी।
मंत्री कहते हैं कि पटना के पीएमसीएच को दस हजार बेड का बना देंगे। जिस पर करोड़ों रुपये खर्च होंगे। लेकिन हमें तो कैमूर जिले के लोगों की चिंता है। अधौरा प्रखंड में तो कुछ विकास ही नहीं हुआ।
वहां स्वास्थ्य केंद्र भी ठीक से नहीं चलता। न सड़क है न पानी की व्यवस्था। अधौरा बिहार या कैमूर से बाहर नहीं है।
बसपा से लोग जाएंगे सिर्फ आएंगे- अनिल
- बसपा नेता ने आगे कहा कि यहां के लोग टैक्स देंगे बिहार में, रहेंगे बिहार में और कोई बीमारी होगी तो उसका इलाज कराने वाराणसी जाएंगे। यह दुर्भाग्य ही है।
- डबल इंजन की सरकार में विकास के नाम पर सिर्फ छलावा हो रहा है। उन्होंने कहा कि बसपा से लोग जाएंगे नहीं अब सिर्फ आएंगे। आने वालों की लंबी लाइन लगी है।
- अब बसपा वैसे लोगों को नहीं लेगी जो चुनाव जीत कर भागने की तैयारी में हैं। बसपा बाबा साहेब के संविधान को आगे बढ़ाना चाहती है। बसपा एक मिशन है। बसपा किसी गठबंधन में शामिल नहीं होगी।
- बसपा इस बार बिहार में बड़े बदलाव की ओर बढ़ रही है। मजबूती के साथ सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस मौके पर सतीश यादव, पिंटू, उदय प्रताप सिंह, राजा खान, ओम प्रकाश पांडेय, संतोष बिंद, संतोष राम सहित अन्य उपस्थित थे।
सुमित बने राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव
उधर, बछवाड़ा (बेगूसराय) प्रखंड क्षेत्र के रूदौली निवासी राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष सुमित कुमार को शनिवार को राजद प्रदेश कार्यालय पटना में शनिवार को राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र विद्यार्थी ने राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है।
सुमित कुमार ने कहा कि मैं सच्ची निष्ठा से पार्टी की सेवा करता रहूंगा। पार्टी के नीति व सिद्धांत पर चलते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करूंगा।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद के हाथ मजबूत करने को संकल्पित हूं।
युवा राजद पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रूपेश यादव, राजद जिला उपाध्यक्ष अरुण यादव, श्याम प्रसाद दास, बलराम निषाद आदि ने शुभकामनाएं दी है।
यह भी पढ़ें-
विधानसभा चुनाव में RJD कैसे देगी टिकट, बीच सभा में तेजस्वी यादव ने कर दिया एलान
गोपालगंज के लोगों के लिए खुशखबरी, 230 पुराने तालाबों के लिए नीतीश सरकार का बड़ा एलान
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।