कैमूर में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़ी कंटेनर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत और 7 घायल
बिहार के कैमूर जिले में एनएच-19 पर एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और सात घायल हो गए। दुर्गावती थाना क्षेत्र में खड़े कंटेनर में स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। मृतकों में झारखंड और रोहतास के निवासी शामिल हैं। घायल लोग रोहतास से गाजीपुर मजार जा रहे थे।

संवाद सूत्र, दुर्गावती। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाइवे-19 पर छज्जुपुर के पास गुरुवार को सड़क किनारे खड़ी कंटेनर में एक तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो ने पीछे से जाकर जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि स्कॉर्पियो में सवार सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में मुस्लिम अंसारी 45 वर्ष झारखंड का निवासी था। जबकि दूसरा मुन्ना अंसारी 45 वर्ष और रजिया खातून 60 वर्ष रोहतास के निवासी थे।
जबकि घायलों में उमर अंसारी उम्र 70 वर्ष, फातिमा उम्र 15 वर्ष, हाजरा खातून उम्र 40 वर्ष, अशरफ अंसारी उम्र 30 वर्ष, अमीर अंसारी उम्र 12 वर्ष, नसीम अंसारी उम्र 45 वर्ष, मुस्कान परवीन उम्र 42 वर्ष शामिल हैं।
इसमें एक मुस्लिम अंसारी को छोड़ शेष सभी रोहतास जिले के नेकरा गांव के निवासी हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दुर्गावती थाना की पुलिस व एनएचएआई पेट्रोलिंग की टीम ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में पहुंचाया।
जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो में सवार सासाराम के अगरेर थाना क्षेत्र के नेकरा गांव के निवासी थे। नेकरा गांव से ही सभी लोग स्कॉर्पियो से यूपी के जौनपुर में उर्स मेला में शामिल होने जा रहे थे।
दुर्गावती थाना के सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार पंडित ने बताया कि दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-19 पर छज्जुपुर पोखरे के समीप एक कंटेनर में पीछे से जाकर स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी।
स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि स्कॉर्पियो की रफ्तार बहुत अधिक रही होगी। इससे अनियंत्रित होकर सीधे कंटेनर में पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में एक महिला सहित तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। बाकी अन्य सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जिनका इलाज चल रहा है। तीनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बता दें कि एनएच 19 फोरलेन है। जिसे सिक्स लेन बनाने का कार्य चल रहा है। एनएच 19 के बीच में डिवाइडर है, जिसके चलते किसी वाहनों को लेन बदलने की कोई जगह नहीं मिलती।
कुछ जगहों पर अवैध कट है, लेकिन निर्माण कार्य के चलते उन्हें अभी छोड़ा गया है। लेकिन कभी-कभी अवैध कट से लेन बदलने में दुर्घटनाएं होती हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।