Bihar Politics: एक ही सीट से महागठबंधन के दो नेताओं ने कटाया एनआर, राजद-कांग्रेस में खींचातानी!
कटिहार जिले में बुधवार को किसी भी विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल नहीं हुआ। प्राणपुर विधानसभा से कांग्रेस के तौकीर और राजद जिलाध्यक्ष इशरत प्रवीण ने एनआर कटवाया, जिसकी चर्चा शहर में रही। छह विधानसभा क्षेत्रों से कुल 17 एनआर कटे। अब तक सात विधानसभा क्षेत्रों से 48 एनआर कटे हैं, जिनमें से केवल एक नामांकन दाखिल हुआ है। नामांकन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर है।

संवाद सहयोगी, कटिहार/बारसोई। जिले में बुधवार को किसी भी विधानसभा के लिए नामांकन पर्चा दाखिल नहीं हुआ है। प्राणपुर विधानसभा से कांग्रेस के तौकीर व राजद जिलाध्यक्ष इशरत प्रवीण ने एनआर कटाया है। इसकी चर्चा शहर में चौक-चौराहे पर होती रही। महागठबंधन में सबकुछ ठीकठाक पर चर्चा चलती रही।
बहरहाल, बुधवार को छह विधानसभा के लिए 17 एनआर कटा है। कोढ़ा विधानसभा से अब तक सिर्फ एक एनआर कटाया गया है। सात विधानसभा में अबतक कुल 48 एनआर कटाया गया है। अब तक सात विधानसभा सीट में मात्र सदर विधानसभा में मंगलवार को निर्दलीय के रूप में अशोक कुमार भगत ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था।
छह विधानसभा में अभी नामांकन का खाता भी नही खुला है। अभी तक कटिहार विधानसभा से दस, बरारी विधानसभा से 12, प्राणपुर विधानसभा से दस, मनिहारी विधानसभा एक, बलरामपुर विधानसभा छह, कदवा विधानसभा से चार, कोढ़ा विधानसभा से एक ने बुधवार तक एनआर कटवाया है।
जिले में द्वितीय चरण के 20 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किये जा सकते है। नामांकन पर्चा दाखिल को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा कई कर्मियों को लगाया गया है। नामांकन स्थल पर दंडाधिकारी सहित पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गयी है।
इन विधानसभा क्षेत्र के लिए बुधवार को कटे एनआर:
कटिहार विधानसभा:
1. समीर कुमार झा
2. डॉ. गाजी शारीक अहमद
3. झंटू उरांव
4. मनीषा
बरारी विधानसभा:
1. विजय कुमार सिंह
2. द्वारिका मंडल
3. गोकुल कुमार यादव
4. गोपाल कुमार महतो
कोढ़ा विधानसभा:
1. कविता देवी
प्राणपुर विधानसभा:
1. निशा सिंह
2. तौकीर आलम
3. इशरत प्रवीण
4. सुभाष चंद्र साह
बलरामपुर विधानसभा:
1. वरुण कुमार झा
2. मोहम्मद अहसाब
3. हाजी शफिकुल हक प्रधान
4. साकीर आलम
कदवा विधानसभा: शून्य
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।