Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लालू यादव के 'पिंडदान' वाले बयान पर भड़के शाहनवाज हुसैन... राहुल गांधी, तेजस्वी यादव को कह दी कड़वी बात

    Updated: Sat, 23 Aug 2025 01:27 AM (IST)

    Lalu Yadav Latest News भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि अबकी चुनाव में बिहार की जनता राजद कांग्रेस के महागठबंधन का पिंडदान करेगी। कटिहार में शाहनवाज ने लालू यादव पर हमला करते हुए कहा कि जो लोग चोरी कर जमानत पर है उन्हें चोर शब्द से ज्यादा प्यार है। राहुल गांधी तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा को ड्रामा बताया।

    Hero Image
    Lalu Yadav Latest News: भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने लालू यादव, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर हमला बोला।

    संवाद सहयोगी, कटिहार। Bihar Politics जो लोग चोरी कर जमानत पर हैं, वहीं चोरी की ज्यादा बात बोल रहे हैं। राहुल, लालू व तेजस्वी को चोर शब्द से ज्यादा प्यार हो गया है। लालू प्रसाद का पीएम द्वारा जदयू का पिंडदान करने गया आने वाला बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। उक्त बातें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने शुक्रवार को विधान पार्षद आवास पर प्रेस को संबोधित करते हुए कही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि सीमांचल भाजपा की सिंचित की हुई भूमि है। पहले यहां विकास का नामोनिशान नहीं था। पूर्णिया एयरपोर्ट से कटिहार का और विकास होगा। सीमांचल में राहुल गांधी की यात्रा आ रही है। यात्रा पूरी तरह फ्लाप हो रही है। सीमांचल की भोली भाली जनता को राहुल गांधी व तेजस्वी यादव भटका व गुमराह नहीं कर सकते हैं।

    शहनवाज ने कहा कि पिछली बार तेजस्वी का सीएम बनने का सपना सीमांचल के लोगो ने तोड़ा था। राहुल के आने से पहले कांग्रेस के लोग आपस में पोस्टर फाड़ रहे है। एसआईआर के नाम पर यह यात्रा सिर्फ ड्रामा है। जिसका नाम एसआईआर से कटा है उनका नाम जोड़ा जा सकता है। चुनाव आयोग ने इस के बारे में बताया ही है। पीके का लगाया आरोप बेबुनियाद है।

    भाजपा नेता ने कहा कि देश में एक जननायक सिर्फ कर्पूरी ठाकुर है। इसके अलावा कोई जननायक नहीं हो सकता है। यह कर्पूरी जी का अपमान है। 125 यूनिट फ्री बिजली, बिहार के युवाओं को नौकरी के लिए डोमिसाइल नीति लागू कर दिया गया है। बिहार में आठ हजार पंचायत में बिहार भवन बनाया जाएगा। पुलिस में 30 प्रतिशत नौकरी महिलाओं के लिए आरक्षित, जीविका दीदी का लोन का ब्याज घटा कर सात प्रतिशत कर दिया गया है।

    भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि कटिहार में अमृत भारत योजना से सौ करोड़ की लागत से कटिहार रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास का स्टेशन बनाया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा सात जिले को औद्योगिक कोरिडाेर बनाने की पहल शुरू की गई है। इसमें कटिहार भी शामिल है। गोगाबील झील को पर्यटक स्थल के रूप से विकसित किया जायेगा। इसके अलावा गोरखनाथ धाम, आरओबी का निर्माण, राजेन्द्र स्टेडियम सहित कई कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय, मेयर उषा देवी अग्रवाल सहित कई भाजपा नेता थे।

    भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रियंका सिंह के नेतृत्व में महिला मोर्चा की बैठक

    विधानसभा के प्रभारी और सह प्रभारी के नामों की घोषणा

    भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रियंका सिंह के नेतृत्व में महिला मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा चुनाव को देखते हुए हर विधानसभा के प्रभारी और सह प्रभारी के नामों की घोषणा की गई। सभी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को एक-एक विधानसभा दिया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि महिला मोर्चा ने कमरकस ली है। आगामी चुनाव में महिला मोर्चा की अहम भूमिका रहेगी। मौके पर महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री सीमा झा, जिला उपाध्यक्ष शोभा जैसवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रंजना झा, उपाध्यक्ष अनुराधा पांडे, अंजू देवी, आरती चौधरी, रुचि चौधरी, महामंत्री गीता पासवान, पूजा शर्मा, मंत्री कोषाध्यक्ष बुलबुल सिंह, मंत्री पूजा पासवान सहित महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारी उपस्थिति थीं।

    comedy show banner
    comedy show banner