Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'अपने पिता का नाम छपवाने में शर्म क्यों', कटिहार में पीएम मोदी ने तेजस्वी यादव से पूछा सवाल

    Updated: Mon, 03 Nov 2025 04:46 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहरसा और कटिहार में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस और राजद पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजद अपने पुराने चेहरों को छिपा रहा है और कांग्रेस उनके घोषणापत्र पर विश्वास नहीं करती। मोदी ने बिहार के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार को जरूरी बताया और एनडीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने घुसपैठ के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरा।

    Hero Image

    पीएम मोदी में कटिहार में की रैली। (जागरण)

    जागरण टीम, सहरसा/कटिहार। सोमवार को सहरसा और कटिहार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनावी सभाएं की। इस दौरान मोदी ने कांग्रेस और राजद को आड़े हाथों लिया और बिहार में एनडीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद में अंदरूनी मतभेद हैं, उनके पोस्टरों में भी यह झलकता है। आरजेडी अपने पुराने चेहरों को छिपा रही है और कांग्रेस उनके घोषणा पत्र पर भरोसा नहीं करती। जिन्होंने बिहार में जंगलराज लाया, पोस्टर से उनकी तस्वीर गायब है। पिता का नाम छिपाने में शर्म क्यों। आखिर वह कौन सा पाप है जिसे छुपाना पड़ रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरजेडी एवं कांग्रेस में भी मतभेद है। आरजेडी के नेता जो घोषणाएं करते हैं कांग्रेस उसी पर विश्वास नहीं करती है। राजद के घोषणा पत्र पर कांग्रेस की चुप्पी है।

    मीडिया वाले जब पूछते हैं तो वे बोलते हैं राजद वाले बताएंगे। कांग्रेस के नामदार ने छठ को ड्रामा बताया ताकि राजद पर बिहार के लोग गुस्सा उतारे। बिहार से बाहर के कांग्रेस के नेता बिहार और बिहारियों को गाली देते हैं। पार्टी उसे बिहार बुलाकर प्रचार कर रही है। ताकि राजद का बुरा हो। बिहार चुनाव के बाद राजद और कांग्रेस में गालियां चलेगी।

    डबल इंजन की सरकार जरूरी

    पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है। केंद्र सरकार पक्के घर दे रही है। लेकिन जहां एनडीए की सरकार नहीं है वहां यह योजना डब्बे में बंद है। जबकि जिस राज्य में एनडीए सरकार है वहां मकान बन रहे हैं। इसलिए आशीर्वाद चाहिए।

    बिहार में 60 लाख लोगों को पक्के घर मिले हैं। कटिहार में एक लाख पक्के मकान दिया गया है। नीतीश जी बेटियों को साइकिल दी तो मोदी ने उसे पायलट बनाया। मुख्यमंत्री रोजगार योजना से एक करोड़ महिलाओं के खाते में दस दस हजार रुपये दिए गए हैं। आपके हक के पैसे पर राजद और कांग्रेस की नजर है जो लूटने की फिराक में है।

    उन्होंने कहा कि अररिया, पूर्णिया, किशनंगज और कटिहार में घुसपैठिए हैं। इनका वोट पाने के लिए राजद और कांग्रेस बिहार और यहां के बच्चे के भविष्य को खतरे में डल रहे हैं। वोट के लिए बिहार और देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं।

    पीएम ने आगे कहा कि पांच लाख तक का मुफ्त इलाज सरकार करा रही है। क्या यह घुसपैठिए को मिलने चाहिए क्या। बिहार के नागरिकों के हक हम दूसरे को नहीं दे सकते। राजद और कांग्रेस वाले को यही पसंद है। नए वक्फ कानून को कूड़ेदान में फेंकने की बात करते हैं। ये कट्टरपंथियों के सामने घुटने टेक रखे हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि नीतीश जी के नेतृत्व मे यहां के लोगों को सुशासन और विकास मिला। एनडीए सरकार ही आपकी आकांक्षा पूरी कर सकती है। जंगलराज वालों की गलत सोच के कारण कटिहार विकास नहीं हुआ और इस जिले को पिछड़ा घोषित कर दिया।

    पहले काला पानी की सजा मिलती थी अब हवाई अड्डा बन गया

    जब 2014 में मोदी को आपने मौका दिया तो हमारी सरकार ने कटिहार को पिछड़े से निकाला और काम किया। यहां हाइवे और रेलवे का जाल बिछ रहा है। पड़ोस में काला पानी की सजा मिलती थी आज हवाई अड्डा बन गया है। जिसका रिकॉर्ड अपहरण करना और रंगदारी मांगना तथा फैक्ट्रियों में ताले लगाने के रहे वे कल कारखाने खोल सकते हैं क्या।

    मखाना बोर्ड का गठन लोगों के जीवन स्तर को उठाना है। कोसी एवं मेची नदी को जोड़ने का काम सरकार कर रही है। इससे आसपास के जिलों को लाभ मिलेगा, प्रगति होगी। बिहार के युवा बिहार में ही काम करेगा। प्रगति की रफ्तार को रुकने नहीं देना है। आपके एक वोट से विकसित बिहार बनेगा।