Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Alauli Seat Election Result 2025: पासवान परिवार की पारंपरिक सीट पर चुनौती कड़ी, पारस के बेटे करेंगे 'खेला'?

    Updated: Thu, 13 Nov 2025 06:36 PM (IST)

    खगड़िया जिले की अलौली विधानसभा सीट (Alauli election Result) पर त्रिकोणीय मुकाबला है, जिसमें राजद विधायक रामवृक्ष सदा, जदयू के रामचंद्र सदा और पशुपति कुमार पारस के बेटे यश राज शामिल हैं। 2020 में रामवृक्ष सदा ने जदयू की साधना देवी को हराया था। यह सीट पासवान परिवार की पारंपरिक सीट मानी जाती है, जहाँ पशुपति कुमार पारस पहले विधायक रह चुके हैं।

    Hero Image

    अलौली विधानसभा सीट पर मुकाबाल त्रिकोणीय है। (फोटो- जागरण)

    डिजिटल डेस्क, अलौली (खगड़िया)। खगड़िया जिले के अंतर्गत आनेवाली अलौली विधानसभा सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय है। आज यहां  यहां से वर्तमान विधायक राजद के रामवृक्ष सदा का मुकाबला जदयू प्रत्याशी रामचंद्र सदा और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के बेटे यश राज के साथ है। इस सीट पर प्रथम चरण में वोटिंग हुई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साल 2020 के विधानसभा चुनाव की बात करें, तो रामवृक्ष सदा ने जदयू की प्रत्याशी साधना देवी को हराया था। साधना देवी काफी नजदीकी मुकाबले में राजद प्रत्याशी से हार गईं थी। उन्हें 44410 वोट मिला था, जबकि रामवृक्ष सदा 47183 मत हासिल करने में सफल रहे थे। वहीं, 2015 विधानसभा चुनाव में राजद प्रत्याशी चंदन कुमार ने पशुपति कुमार पारस को पराजित किया था।

    अलौली विधानसभा सीट बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है। 1962 में हुए पहले चुनाव में यहां कांग्रेस से मिश्री सादा ने चुनाव जीता था। 2020 में राजद के रामवृक्ष सदा इस सीट से विधायक बने थे। इस सीट पर पशुपति कुमार पारस लंबे समय से विधायक रहे हैं। दिवंगत रामविलास पासवान का यहां पर पुस्तैनी गांव है। इस कारण पासवान परिवार की यह पारंपरिक सीट है।

    यह भी पढ़ें- Sahebpur Kamal vidhan sabha Chunav Result: RJD के किले में सेंध लगा पाएगी LJP (R)?, सत्तानंद को कड़ी चुनौती दे रहे सुरेंद्र