Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Beldaur Election 2025 Voting: बेलदौर में आज मतदान, सुबह 7 बजे से बूथों पर वोटरों का मेला

    By Bhawesh Kumar Edited By: Alok Shahi
    Updated: Thu, 06 Nov 2025 04:18 AM (IST)

    Beldaur Chunav 2025 Voting: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में आज, गुरुवार 6 नवंबर को परबत्ता सीट पर वोट डाले जा रहे हैं। खगड़िया जिले के सभी चार विधानसभा सीट पर आज गुरुवार की सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। जो संध्या छह बजे तक चलेगा। बेलदौर विधानसभा में कुल तीन लाख 23 हजार 277 मतदाताओं के लिए 217 भवनों में 387 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 101 हैं। जबकि संवेदनशील 174 मतदान केंद्र हैं। 

    Hero Image

    Beldaur Chunav 2025 Voting: बेलदौर विधानसभा क्षेत्र में आज मतदाता वोट डाल रहे हैं।

    जागरण टीम, बेलदौर, परबत्ता (खगड़िया)। Beldaur Chunav 2025 Voting खगड़िया जिले के सभी चार विधानसभा सीट पर आज गुरुवार की सुबह सात बजे से मतदान आरंभ हो जाएगा। जो संध्या छह बजे तक चलेगा। बेलदौर विधानसभा में कुल तीन लाख 23 हजार 277 मतदाताओं के लिए 217 भवनों में 387 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इनमें अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 101 हैं। जबकि संवेदनशील 174 मतदान केंद्र हैं। वहीं कोसी नदी किनारे गांधीनगर में दो चलंत मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं बेलदौर प्रखंड में 159 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान केंद्र पर वेबकास्टिंग को लेकर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं मतदान कर्मी संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंच चुके हैं।

    मतदान केंद्र पर मतदान कर्मी पहुंचने के बाद मतदान से पूर्व जरूरी कागजातों को दुरुस्त करते नजर आए। परबत्ता विधानसभा के मतदान केंद्र संख्या- 357, प्राथमिक विद्यालय शर्मा टोला, तेमथा करारी के पीठासीन पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि मतदान को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।