Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किशनगंज DSP गौतम कुमार के ठिकानों पर EOW का छापा, आय से अधिक संपत्ति का मामला

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 09:12 AM (IST)

    किशनगंज में डीएसपी गौतम कुमार के छह ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई (EOW) ने छापेमारी की है। उन पर आय के ज्ञात स्रोतों से 60% अधिक संपत्ति अर्जित करने का ...और पढ़ें

    जागरण संवाददाता, किशनगंज। बिहार के किशनगंज में DSP गौतम कुमार के 6 ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई (EOW) की छापामारी चल रही है। उन पर आय से 60 फीसदी अधिक आय जुटाने का आरोप है। इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

    डीएसपी गौतम कुमार ने अपने महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम कई भूखंड खरीदे, फिर महिला मित्र ने डीएसपी के बेटों कों सभी भूखंड गिफ्ट कर दिए।

    सहरसा में DRDO निदेशक वैभव कुमार के छह ठिकानों पर भी आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी। वैभव कुमार के सहरसा एवं मुज्जफरपुर स्थित छह ठिकानों पर छापामारी चल रही है। इन पर आय से सत्तर फीसदी से अधिक का आय जमा करने का मामला आर्थिक अपराध इकाई ने दर्ज किया है। 

    नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।