किशनगंज में जुटे NDA के दिग्गज, ललन सिंह बोले- PM मोदी देश की अर्थव्यवस्था को आगे ले जाएंगे
किशनगंज में एनडीए कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई जिसमें केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन संजय झा और मंत्री लेसी सिंह शामिल थे। ललन सिंह ने आत्मनिर्भर भारत पर जोर दिया और पीएम द्वारा पूर्णिया हवाई अड्डे के उद्घाटन की घोषणा की। संजय झा ने रोजगार सृजन का वादा किया। लेसी सिंह ने राज्य में विकास की बात की। 2025 से 2030 तक नीतीश सरकार का नारा दिया गया।

संवाद सहयोगी, किशनगंज। कैल्टैक्स चौक स्थित दिगंबर जैन भवन में गुरुवार को एनडीए पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
जिसमें केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय झा और बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। जिसमें जिले के चारों विधानसभा सीट पर एनडीए प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लिया गया।
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश की अर्थव्यवस्था को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाना चाहते हैं। इसके लिए लोगों का भी सहयोग जरूरी है।
लोग देश में निर्मित वस्तुओं का अधिक से अधिक क्रय करने में अपना सहयोग दें। 15 सितंबर को प्रधानमंत्री पूर्णिया एयरपोर्ट का उदघाटन करेंगे। इस एयरपोर्ट के शुरू होने से सीमांचल सहित अन्य जिले के लोगों के लिए हवाई सेवा सुगम हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि पूर्णिया एयरपोर्ट बहुत बड़ा है। इस एयरपोर्ट पर सभी प्रकार के हवाई जहाज उतरने के साथ उड़ान भर सकेंगे। एनडीए कार्यकर्ता 15 सितंबर को हजारों की संख्या में पूर्णिया पहुंचे और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाए।
लालटेन वाला कभी कुछ नहीं दिया
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय झा ने इंडिया एलायंस के माई-बहिन योजना पर तंज कसते हुए कहा कि लालटेन वाला कभी कुछ नहीं दिया और न ही देगा।
अगले पांच वर्षों में नीतीश के नेतृत्व में एनडीए सरकार एक करोड़ लोगों को रोजगार देगी। साथ ही 2025 से 2030 तक सूबे में फिर से नीतीश सरकार का नारा दिया गया।
वहीं, मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में सूबे में विकास तीव्र गति से हो रहा है। सरकार द्वारा महिलाओं को दस हजार रुपये देने का निर्णय लिया है।
इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व मंत्री नौशाद आलम, पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल, प्रहलाद सरकार, प्रो. बुलंद अख्तर हासमी, पवन मिश्रा, कमाल अंजुम, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशांत गोप, जय किशन प्रसाद सहित एनडीए के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।