Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुसलमानों के साथ खुलकर आए प्रशांत किशोर, बोले- बिहार में होने चाहिए थे आपके 40 विधायक

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 09:04 AM (IST)

    किशनगंज में जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीतिक स्थिति पर बात की। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को अपनी तादाद की चिंता छोड़कर हक के लिए खड़ा होना चाहिए। दलितों के बाद बिहार में सबसे ज्यादा गरीब मुसलमान हैं। उन्होंने ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि जन सुराज हिंदू और मुसलमानों को मिलकर बदलाव लाने की बात करता है।

    Hero Image
    मुसलमान के साथ खड़ा है जनसुराज। (बिहार जागरण)

    संवाद सहयोगी, किशनगंज। जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने रविवार को शहर के अंजुमन इस्लामिया मदरसा में आयोजित बिहार बदलाव इजलास को संबोधित करते हुए बिहार की राजनीतिक स्थिति, सामाजिक असमानता और मुस्लिम समुदाय की भूमिका पर खुलकर अपनी बातें रखीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रशांत किशोर ने कहा कि हमने कई जगह उन नेताओं की मदद की जिन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की पार्टी को हराया है। लेकिन हम पार्टी नहीं विचारधारा की राजनीति करते हैं।

    उन्होंने कहा कि कौन पार्टी कैसी है, इस विवाद में नहीं पड़ते हैं। आज का हुक्मरान जालिम है तो मानिए कि उसे चुनने में आपसे गलती हुई है। उन्होंने कहा कि बिहार में दलितों के बाद सबसे ज्यादा गरीब मुसलमान हैं। आधे से ज्यादा मुस्लिम परिवार ऐसे हैं जो चाह कर भी अपने बच्चों को न्याय नहीं दिला सकते।

    उन्होंने कहा आपको बार-बार बताया गया कि आप अल्पसंख्यक हैं। नेताओं ने आपको मानसिक रूप से कमजोर कर दिया है। जबकि आबादी के अनुपात में आपके 40 विधायक होने चाहिए, लेकिन सिर्फ 19 हैं।

    प्रशांत किशोर ने मुसलमानों से अपील की कि वे तादाद की चिंता छोड़कर हक के साथ खड़े हों। उन्होंने कहा कि अगर आप रास्ता बनाएंगे तभी रास्ता बनेगा। भाजपा की ताकत उसकी विचारधारा है। अगर उसे हटाना है तो गांधी की विचारधारा को अपनाना होगा।

    हिंदू और मुसलमान मिलकर लाएंगे बदलाव

    उन्होंने ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे मुसलमानों को अकेले लड़ने की बात करते हैं, जबकि जनसुराज की सोच है कि सभी हिंदू और मुसलमान मिलकर बदलाव लाएंगे। उन्होंने कहा कि आज भी आधे से ज्यादा हिंदू भाजपा को वोट नहीं देते हैं।

    प्रशांत किशोर ने जोर देकर कहा कि अगर बिहार बदलेगा, तो देश बदलेगा। अगर आप गलत को चुनेंगे, तो गलत ही पाएंगे। सही को चुनिए, ताकि आने वाली पीढ़ी को बेहतर भविष्य मिल सके। 

    जनसुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद उदय सिंह ने कहा कि पूर्णिया और किशनगंज का दिल का रिश्ता है। उन्होंने कहा कि पार्टियों से ज्यादा पार्टियों के अंदर के लोग को देखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हिन्दू और मुसलमान के वोटों की खेती की जाती है।

    लोगों के जज्बात से खिलवाड़ किया जाता है। उन्होंने कहा कि नफरत और डर के चक्र को तोड़ने का समय आ गया है।कार्यक्रम में मौलाना मुजम्मिल, पार्टी के जिलाध्यक्ष मुसब्बिर आलम, मुख्य प्रवक्ता नेहाल अहमद आदि मौजूद थे।

    मनीष वर्मा पर बोला हमला

    सभा खत्म कर वापस जाते समय प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत करते हुए जदयू महासचिव मनीष वर्मा खिलाफ अपशब्द का प्रयोग करते हुए कहा कि उनके बारे में चर्चा करना ही बेकार है।