Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Lakhisarai Assembly Election 2025: लखीसराय में BJP और Congress में कड़ा मुकाबला, विजय सिन्हा की प्रतिष्ठा दांव पर

    By Mritunjai Mishra Edited By: Alok Shahi
    Updated: Mon, 27 Oct 2025 04:43 AM (IST)

    Lakhisarai Assembly Election 2025: बिहार की हाट सीट लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा एनडीए के भाजपा उम्मीदवार के रूप में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 लड़ रहे हैं। वे लखीसराय सीट से जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं तथा इस बार चुनाव जीतकर लगातार चौथी बार जीत का परचम लहराने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर से महागठबंधन की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी बड़हिया के अमरेश कुमार अनीश उनके विजय अभियान को रोकने के लिए ताल ठोक रहे हैं। 

    Hero Image

    Lakhisarai Assembly Election 2025: लखीसराय में भाजपा प्रत्याशी विजय सिन्हा और कांग्रेस उम्मीदवार अमरेश अनीश में सीधा मुकाबला है।

    जागरण संवाददाता, लखीसराय। Lakhisarai Assembly Election 2025 लखीसराय विधानसभा सीट पर पूरे राज्य की नजर है। इस विधानसभा सीट से राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा एनडीए उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। वे इस सीट से जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं तथा लगातार चौथी बार जीत का परचम लहराने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर से महागठबंधन की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अमरेश कुमार अनीश उनके विजय अभियान को रोकने के लिए ताल ठोक रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2020 में पहलीी बार महागठबंधन ने राजद से लेकर यह सीट कांग्रेस को सौंपा था तथा अमरेश कुमार अनीश को प्रत्याशी बनाया गया था। इस चुनाव में अमरेश कुमार अनीश को विजय कुमार सिन्हा के हाथों 10483 मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। 2020 के चुनाव में विजय कुमार सिन्हा को 74212 वोट मिले थे तो कांग्रेस के अमरेश कुमार अनीश को 63729 वोट से ही संतोष करना पड़ा था।

    उस समय पूर्व विधायक फुलैना सिंह व सुजित कुमार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े थे। इसमें पूर्व विधायक फुलैना सिंह को 10938 तथा सुजित कुमार को 11570 वोट मिला था। इस बार पूर्व विधायक फुलैना सिंह व सुजित कुमार दोनों ही कांग्रेस प्रत्याशी अमरेश कुमार अनीश का समर्थन कर चुके हैं तथा उनके समर्थन में प्रचार-प्रचार भी कर रहे हैं।

    ऐसे में इस बार विजय कुमार सिन्हा के लिए चुनाव आसान नहीं होगा। उनके खिलाफ इस बार जनता में नाराजगी भी है। इस प्रकार यदि 2020 के चुनाव में अमरेश कुमार अनीश, पूर्व विधायक फुलैना सिंह और सुजित कुमार को प्राप्त वोट को जोड़ दें यह आंकड़ा 86237 तक पहुंच जाता है, जबकि विजय कुमार सिन्हा को महज 74212 वोट ही प्राप्त हुआ था।

    वहीं यदि वर्तमान स्थिति का आकलन करें तो अमरेश कुमार अनीश का गांव बड़हिया इस बार पूरी तरह से अमरेश कुमार अनीश के साथ खड़ा नजर आ रहा है तथा बड़हिया का टाल व दियारा क्षेत्र दोनों ही स्थान पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा अमरेश कुमार अनीश से पिछड़ते नजर आ रहे हैं। ऐसे में कहा जाय तो इस बार का चुनाव विजय कुमार सिन्हा के लिए आसान नहीं होने वाला है।