Bihariganj Election 2025 Voting: बिहारीगंज में 1 बजे तक 42 प्रतिशत पड़े वोट, बूथों पर लगा मतदाताओं का मेला
Bihariganj Chunav 2025 Voting: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में मधेपुरा जिले के चारों विधानसभा सीट यथा 70-आलमनगर, 71-बिहारीगंज, 72-सिंहेश्वर(सुरक्षित) और 73- मधेपरा विधानसभा में आज वोट डाले जा रहे हैं। जिसके लिए 1592 मूल एवं दो सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रीय बलों की तैनाती के साथ कड़ी सुरक्षा में इन सभी मतदान केंद्रों से लाइव वेबकास्टिंग की जा रही है।

Bihariganj Chunav 2025 Voting: बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र में आज वोट डाले जा रहे हैं।
जागरण संवाददाता, मधेपुरा। Bihariganj Chunav 2025 Voting बिहारीगंज में दोपहर एक बजे तक 42 प्रतिशत वोटिंग हुई है। 11 बजे तक 28 प्रतिशत मतदान हुआ है। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक सुबह 9 बजे तक 14 प्रतिशत मतदान हुआ। बिहारीगंज में मतदाताओं का जोश हाई है। यहां बड़ी तादाद में बूथों पर महिला मतदाता पहुंची हैं। सुबह सात बजे से ही मतदान प्रारंभ है। इस विधानसभा अंतर्गत बिहारीगंज, ग्वालपाड़ा, मुुरलीगंज और उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र में मतदान जारी है। खासकर नगर पंचायत मुरलीगंज व बिहारीगंज के अलावा उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र में वोटिंग को लेकर खासा उत्साह का माहौल है। महिलाएं एवं युवाओं में अपनी पसंद की सरकार चुनने का उत्साह है। उदाकिशुनगंज के मनीष व राकेश ने कहा कि वोट डालकर अपनी पसंद का सरकार चुनना हमारी प्राथमिकता है। बिहारीगंज में निर्मला देवी व सलोनी कुमारी ने बताया कि इस बार हमारा वोट विकास के साथ है।
बताते चलेें कि बिहारीगंज विधानसभा में मूल मतदान केंद्र की संख्या 381 है। यहां कुल मतदाता 327233 हैं। जिनमें पुरुष मतदाता 170447, महिला मतदाता 156780, थर्ड जेंडर मतदाता छह, सेवा मतदाता 222, दिव्यांग मतदाता 3635 और वरिष्ठ मतदाता 1330 हैं। वहीं फर्स्ट टाइम वोटर 7557, 20 से 29 साल के 75305 और 30 से 50 साल के एक लाख 68 हजार मतदाता हैं। इस विधानसभा क्षेत्र से कुल सात प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं।
पहचान पत्र के लिए 12 दस्तावेज होंगे मान्य
चुनाव आयोग ने मतदाता पहचान पत्र के लिए 12 तरह के दस्तावेजों को किया मान्य किया गया है। जिसमें आधार कार्ड, मनरेगा जाब कार्ड, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड/स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, एनपीआर के तहत आरजीआइ का स्मार्ट कार्ड, केंद्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र व यूडीआइडी कार्ड शामिल है।
बिहारीगंज विधानसभा में 7 प्रत्याशी
- निरंजन कुमार मेहता : तीर
- रेणु कुमारी : लालटेन
- रविन्द्र कुमार : हाथी
- अमलेश राय : स्कूल का बस्ता
- पंकज जायसवाल : बैटरी टार्च
- कर्ण कुमार मिश्रा : लेडी पर्स
- मो. सजाम : एयर कंडिशनर
मधेपुरा जिले के चारों विधानसभा सीट यथा 70-आलमनगर, 71-बिहारीगंज, 72-सिंहेश्वर(सुरक्षित) और 73- मधेपरा विधानसभा में आज वोट डाले जा रहे हैं। जिसके लिए 1592 मूल एवं दो सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी मतदान केंद्रों से लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी। इसके लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था बनाई गई है। साथ ही टेलीकाम वेंडरों को कम से कम 512 केबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट डेटा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई है। इन सभी मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बलोंं की तैनाती की गई है। सभी 1594 मतदान केंद्र 748 प्वाइंट पर लोकेटेड है। 1594 मतदान केंद्रों में 675 संवेदनशील, 580 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से कंट्रोल रूम से
निगरानी की जाएगी।
आलमनगर विधानसभा में मूल मतदान केंद्र की संख्या 436 है। बिहारीगंज विधानसभा में मूल मतदान केंद्र की संख्या 381 है। सिंहेश्वर सुरक्षित विधानसभा में मूल मतदान केंद्र की संख्या 371 एवं सहायक मतदान केंद्र की संख्या एक है। मधेपुरा विधानसभा में मूल मतदान केंद्र की संख्या 404 एवं सहायक मतदान केंद्र की संख्या एक है। इनमें से चारों विधानसभा में एक-एक पिंक मतदान केंद्र, युवा मतदान केंद्र, पीडब्ल्यूडी मतदान केंद्र एवं आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
जिला मुख्यालय में पूर्व से बनाए गए डिस्पैच सेंटर टीपी कालेज मधेपुरा और बीएनएमयू के नार्थ कैंपस से बुधवार को मतदान कर्मियों को ईवीएम व वीवीपैट के साथ रवाना कर दिया गया। चूनाव में बैलेट यूनिट 2736, कंट्रोल यूनिट 2006, वीवीपैट 2346 उपयोग में लाए जा सकते हैं। इसके लिए 3097 वाहनों को जब्त कर चुनाव कार्य में लगाया गया है।
जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार चुनाव कार्य में 20814 पदाधिकारी व कर्मी तैनात हैं। इनके अलावा 47 कंपनी अर्धसैनिक बल, एसपीएफ के 500 अधिकारी व 983 सिपाही, होमगार्ड के 727, ट्रेनिंग कांस्टेबल 650, 217 चौकीदार को भी तैनात किया गया है।
चार विधानसभा क्षेत्रों में 1361945 मतदाता करेंगे वोटिंग
जिले के चारों विधानसभा मिलाकर मतदाता की संख्या 1361945 है। जिनमें पुरुष मतदाता की संख्या 711939, महिला मतदाता की संख्या 649973 एवं थर्ड जेंडर मतदाता की संख्या 33 है। साथ ही सेवा मतदाता की संख्या 1196, पीडब्ल्यूडी मतदाता की संख्या 14917 एवं वरिष्ठ मतदाता की संख्या 5688 है। जिले में 1594 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें मूल मतदान केंद्र की संख्या 1592 एवं सहायक मतदान केंद्र की संख्या दो है। जिले के चारों विधानसभा में एक-एक पिंक मतदान केंद्र, युवा मतदान केंद्र, पीडब्ल्यूडी मतदान केंद्र एवं आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
मधेपुरा जिले के मतदाताओं की संख्या
- मधेपुरा जिला : 1361945
- पुरुष मतदाता : 711939
- महिला मतदाता : 649973
- थर्ड जेंडर मतदाता : 33
- सेवा मतदाता : 1196
- पीडब्ल्यूडी मतदाता : 14917
- वरिष्ठ मतदाता : 5688
आलमनगर विधानसभा : 360013
- पुरुष मतदाता : 189776
- महिला मतदाता : 170229
- थर्ड जेंडर मतदाता : 08
- सेवा मतदाता : 251
- पीडब्ल्यूडी मतदाता : 3085
- वरिष्ठ मतदाता :1347
बिहारीगंज विधानसभा : 327233
- पुरुष मतदाता : 170447
- महिला मतदाता : 156780
- थर्ड जेंडर मतदाता : 06
- सेवा मतदाता : 222
- पीडब्ल्यूडी मतदाता : 3635
- वरिष्ठ मतदाता : 1330
सिंहेश्वर (सुरक्षित) विधानसभा : 329531
- पुरुष मतदाता : 171753
- महिला मतदाता : 156780
- थर्ड जेंडर मतदाता : 07
- सेवा मतदाता : 275
- पीडब्ल्यूडी मतदाता : 3715
- वरिष्ठ मतदाता : 1536
मधेपुरा विधानसभा : 345118
- पुरुष मतदाता : 179963
- महिला मतदाता : 165143
- थर्ड जेंडर मतदाता : 12
- सेवा मतदाता : 478
- पीडब्ल्यूडी मतदाता : 4482
- वरिष्ठ मतदाता : 1475

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।